छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*जिला पंचायत सदस्य डॉ. अभिलाषा ने ग्राम रिसोरा के जूनाडीह का किया दौरा।*

बरमकेला,। जिला सारंगढ़ – बिलाईगढ़ के जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक ने अपने डीडीसी क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रिसोरा के जूनाडीह में जनसंपर्क अभियान के तहत दौरा किया। इस दौरान स्थानीय कार्यकर्ताओं एवं बड़ी संख्या में उपस्थित माताओं एवं बहनों ने जूनाडीह पहुंचने पर डॉ नायक का पुष्प गुच्छ से स्वागत किया।

इस दौरान डॉ. अभिलाषा ने ग्रामवासियों, विशेष रूप से माताओं और बहनों से रूबरू होकर उनके हाल-चाल जाने। उन्होंने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना और उनसे सीधा संवाद किया। इसके बाद उन्होंने गाँव में पानी एवं बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं की स्थिति के बारे में स्थानीय कार्यकर्ताओं से जानकारी ली। गाँव में इन आवश्यक सुविधाओं की स्थिति को संतोषजनक पाकर वह प्रसन्न हुईं।

इस दौरान मोहल्ले के श्री राधेश्याम प्रधान, श्री दुर्बादल प्रधान, रमेश प्रधान, श्रीमती पवित्रा प्रधान, अनुसूया, संजुक्ता, तनुजा, सीता प्रधान, अहिल्या, संतोषिनी प्रधान, सुशीला, मायावती, सुरुचि, शांति, जोगेश्वरी, वृंदावती एवं सरस्वती प्रधान सहित अन्य कार्यकर्ता मोहल्लेवासी मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button