
*90 रक्तवीरों ने किया रक्तदान, महिला मंडल के कार्यों की हुई सराहना*
बरमकेला. “*यदि करनी हो जनसेवा, रक्तदान ही है उत्तम सेवा.*” इस कथन को चरितार्थ करते हुए मारवाड़ी महिला मंडल बरमकेला द्वारा महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर द्वितीय रक्तदान शिविर का आयोजन स्थानीय अग्रसेन भवन में किया गया|इस पुनीत कार्य में रक्तदाताओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और महिला मंडल के इस आयोजन की सराहना की।

उक्त शिविर का शुभारंभ अजय अग्रवाल अध्यक्ष अग्रवाल सभा सराईपाली के कर कमलो से विशिष्ट अतिथि विष्णु अग्रवाल,बिहारीलाल अग्रवाल,अति विशिष्ट अतिथि गोवर्धन अग्रवाल अध्यक्ष श्री अग्रसेन सेवा समिति बरमकेला , गोपाल प्रसाद अग्रवाल संरक्षक, श्रीमती किरण अजय अग्रवाल महिला मंडल, रतन शर्मा प्रबंध समिति सदस्य भारतीय रेडक्रास सोसायटी जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं श्रीमती मोना अग्रवाल अध्यक्ष महिला मंडल की अध्यक्षता में फीता काटकर एवं पूजा अर्चना कर किया गया.सभी अतिथियों ने अपने अपने वक्तव्य में रक्तदान की महत्ता क़ो बताया और सभी आगंतुक रक्तदाताओं क़ो धन्यवाद देते हुये उनके सुंदर व दीर्घायु जीवन के शुभकामना व्यक्त किये | इस शिविर में 90 रक्तवीरों ने अपना रक्तदान किया जिसमे 28 महिलाएं भी शामिल हैं और सोनू अग्रवाल सहित कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो पूरे परिवार के साथ रक्तदान कर अग्रसेन जयंती के अवसर पर मानवता की सेवा में अपना अमूल्य योगदान दिया.
इस आयोजन में मारवाड़ी महिला मंडल की अध्यक्ष मोना अग्रवाल, सचिव रेखा अग्रवाल, कोषाध्यक्ष मनीषा अग्रवाल, उपाध्यक्ष सीमा अग्रवाल, सरिता अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, सीमा अग्रवाल, अंजलि अग्रवाल, मेघा अग्रवाल, सुधा अग्रवाल, नीलम अग्रवाल के अलावा सभी सदस्यों और मनोज, संजय, अशोक अग्रवाल, सोनू गोयल और डॉ सौरभ अग्रवाल, मुकेश अग्रवाल का भी सक्रिय सहयोग रहा. इस शिविर में जिला रेडक्रास सोसायटी प्रबंध समिति के सदस्य मोहन नायक और संतोष अग्रवाल ने भी पहुंचकर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन करते हुए आयोजन की सराहना की.

इस अवसर पर दीपक विश्वकर्मा सीएमओ नप बरमकेला, न पं अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, न पं उपाध्यक्ष राजू नायक , सुनील शर्मा पार्षद , थाना बरमकेला श्री पंडा , डॉ. लेखा अग्रवाल पूर्व बीडीसी दिगम्बर नायक , के साथ- साथ मुकेश अग्रवाल बरमकेला, श्रीमती सीमा सोनू गोयल,सोनू गोयल बरमकेला,मुकेश अग्रवाल राजगांगपुर उड़ीसा,हरिकृष्ण पटेल बोरे,फणीन्द्र पटेल बेन्द्रापारा लेन्ध्रा,प्रदीप पटेल,रोहिनापाली,रामेश्वर सिदार जी साल्हेओना,मनोज अग्रवाल झिकिपाली,धर्नुजय साहू बोईरडीही, राजू अग्रवाल गोबरसिंघा,उमेश पटेल लेन्ध्रा,काशी राम पटेल बेन्द्रापारा लेन्ध्रा,घनश्याम नायक नवापाली, विवेक कुमार पटेल तेरादावन ,मुकेश अग्रवाल झिकीपली,श्रीमती रेखा मनोज अग्रवाल बरमकेला,श्रीमती मंजू राजेश अग्रवाल,श्रीमती कविता संजय अग्रवाल बरमकेला,किशन अग्रवाल बरमकेला,श्रीमती सीमा राजेश अग्रवाल देवगांव,अजय गोयल बरमकेला, सुदीपबाग भुक्ताओडिशा,श्रीमती किरण अजय अग्रवाल बरमकेला, कु. वंदना अग्रवाल (संजय अग्रवाल),श्रीमती तुलसी मनोज अग्रवाल हट्टापली,मुकेश डनसेना(सरपंच) सुखापाली,हरि अग्रवाल रिसोरा ,श्रीमती संगीता भगत, भरत राम भगत,अजय अग्रवाल,अध्यक्ष अग्रवाल सभा सराईपाली,निशा नायक बरमकेला,अशोक देहरी जी पुरैनपाली,ऋषभ अग्रवाल, बरमकेला,श्रीमती मेघा संजय अग्रवाल बरमकेला,विजय अग्रवाल सरिया,आयुष अग्रवाल बरमकेला,शुभम अग्रवाल बरमकेला,जगदीश पटेल लेन्ध्रा ,गोल्डी अग्रवाल बरमकेला,मनोज गोयल,अजय गोयल अन्नपूर्णाफैंसी बरमकेला,श्रीमती नीलम मनोज गोयल बरमकेला, पुरु अग्रवाल सरिया,प्रिंस पुरु अग्रवाल सरिया,योगेंद्र अग्रवाल बरमकेला,टिंकू अग्रवाल बरमकेला,अनमोल अग्रवाल रिसोरा,सनत पटेल रिसोरा,गीतांजलि साहू रिसोरा, डोलामनी साहू रिसोरा,मनोज अग्रवाल बंटी बरमकेला
झसकेतन पटेल सेमीकोट,महेश साहू रिसोरा, श्री रौनक जी डी मॉडल बरमकेला,डॉ लेखा अग्रवाल बरमकेला रूपेश पटेल आमापाली, सावतकूत के पटेल,राजकिशोर पटेल छातडीह नंदू छातडीह, आकाश चौधरी बरमकेला, सुरेन्द्र पटेल डभरा एवम अन्य कई रक्तदाताओं ने रक्तदान किया | सबके अंत में श् डोलामणी मालाकार अध्यक्ष छग टीचर्स ऐसो सारंगढ़ बिलाईगढ़ द्वारा अपना रक्तदान किया गया. इस तरह 90 रक्तवीरों ने रक्तदान करके मानवसेवा में अपनी अग्रणी भूमिका निभाई.

रक्तदान के आयोजन में प्रदीप पाण्डे, पंकज पटेल व सभी स्टॉफ रायगढ़ ब्लड सेंटर संजीवनी हॉस्पिटल रायगढ़ और रमेश कुमार पटेल गुरुजी संस्थापक व संयोजक ब्लड डोनर्स ग्रुप बरमकेला की भूमिका सराहनीय रही | प्रदीप पाण्डे जी रायगढ़ ब्लड सेंटर ने मारवाड़ी महिला मंडल बरमकेला क़ो शिविर में सेवा देने का अवसर देने के आभार पत्र प्रदान किये |
इस अवसर पर सभी रक्तदाताओं क़ो प्रशस्ति पत्र व उपहार देकर सम्मानित किया गया। इस तरह से मारवाड़ी महिला मंडल बरमकेला अपनी सेवा कार्यों से अपनी अलग पहचान एवं छाप बना चुकी हैं जिसकी सर्वत्र सराहना हो रही है. महिला मंडल का यह कार्य निश्चय ही अनुकरणीय है. जिसकी सभी अतिथियों ने भी खूब सराहना की.




