छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*अग्रसेन जयंती के अवसर पर बरमकेला में रक्तदान शिविर का आयोजन*

*मारवाड़ी महिला मंडल द्वारा लोगों से रक्तदान करने की अपील*

बरमकेला.मारवाड़ी महिला मंडल बरमकेला द्वारा महाराजा श्री अग्रसेन जयंती के अवसर पर एक महत्वपूर्ण रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर 16 सितंबर 2025 को सुबह 9 बजे से अग्रसेन भवन बरमकेला में आयोजित होगा।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अग्रवाल सभा सराईपाली के अध्यक्ष श्री अजय अग्रवाल होंगे और रक्तदान शिविर का उद्घाटन करेंगे।विशिष्ट अतिथि समाजसेवी श्री विष्णु प्रसाद अग्रवाल और श्री बिहारी लाल अग्रवाल सराईपाली भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे और रक्तदान के महत्व पर अपने विचार व्यक्त करेंगे।
इसी तरह से अग्रसेन सेवा समिति बरमकेला के अध्यक्ष श्री गोवर्धन अग्रवाल, श्रीमती किरण अजय अग्रवाल, श्री गोपाल प्रसाद अग्रवाल और श्री रतन शर्मा की अध्यक्षता में कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।


इस शिविर में सहभागिता को लेकर मारवाड़ी महिला मंडल बरमकेला द्वारा सभी लोगों से आग्रह किया गया है कि अधिक से अधिक संख्या में रक्तदान कर पुण्य के भागी बनें और रक्तदान शिविर के शुभारंभ कार्यक्रम में सभी आमंत्रित करते हुए कहा हैं कि आइए, हम सब मिलकर इस पुण्य कार्य में भाग लें और समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।
रक्तदान महादान है, और इस शिविर में भाग लेकर आप कई लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं। रक्तदान करने से न केवल मरीजों की जान बचाई जा सकती है, बल्कि यह हमारे समाज के लिए भी एक महत्वपूर्ण योगदान है।

Related Articles

Back to top button