ग्राम पंचायत डभरा आश्रित ग्राम में भंवरपुर रासेयो की गतिविधियां, समाज में उनकी भूमिका और अनुशासन की जीवन में महत्ता,,,,

बरमकेला /डॉ. शक्राजीत नायक शासकीय महाविद्यालय बरमकेला के राष्ट्रीय इकाई द्वारा ग्राम भंवरपुर में द्वितीय दिवस का आरंभ प्रभात फेरी और व्यायाम योगा से हुई ।तत्पश्चात परियोजना कार्य में प्राथमिक शाला भंवरपुर के प्रांगण की साफ सफाई, पौधों की चारों ओर क्यांरी का निर्माण और प्राथमिक शाला पहुंच मार्ग की साफ सफाई की गई। आज बौद्धिक परिचर्चा में लोकेश्वर पटेल (जिला संगठक,सारंगढ़ बिलाईगढ़) तथा सहसराम साहू (कार्यक्रम अधिकारी, राम आदर्श कन्या महाविद्यालय सारंगढ़ के द्वारा शाम 5 बजे औचक निरीक्षण किया गया तथा उनके द्वारा *नशा मुक्त समाज के लिए युवा* विषय पर विस्तृत उद्बोधन दिया गया।

सहसराम साहू के द्वारा शिविरार्थियों को रासेयो की गतिविधियां, समाज में उनकी भूमिका और अनुशासन की जीवन में महत्ता को बताते हुए यातायात सुरक्षा एवं नियमावली पुस्तिका दलनायकों को उपहार स्वरूप भेंट प्रदान किया गया। अंत में कार्यक्रम अधिकारी धनंजय बरेठ के द्वारा आभार व्यक्त करते हुए मुख्य अतिथियों को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया ।




