छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सरिया: डीपा स्कूल की उपेक्षा पर फूटा जनआक्रोश, 8 जुलाई को होगा धरना प्रदर्शन

सरिया ब्लॉक अंतर्गत अंतरराज्यीय हाईवे से सटे ग्राम डीपा स्थित शासकीय प्राथमिक शाला की उपेक्षा को लेकर स्थानीय जनता में गहरा आक्रोश है। वर्षों से यह स्कूल सरकारी अनदेखी का शिकार बना हुआ है, जहां बच्चों को शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधा से वंचित रहना पड़ रहा है। सरकार केवल कागजों पर योजनाओं का जलेबी की तरह घुमावदार खेल खेल रही है, लेकिन जमीनी स्तर पर न कोई कार्रवाई हुई है और न ही विद्यालय को पुनः संचालित करने की दिशा में कोई पहल दिखी है।

जनता का कहना है कि शासन को यह स्कूल आज तक “खुलने योग्य” नहीं लगा, न ही जिम्मेदार अधिकारियों पर कोई कार्रवाई की गई। इस मुद्दे को लेकर अब चौहान समाज के अध्यक्ष सहित कई सामाजिक प्रतिनिधि सामने आए हैं। उन्होंने प्रशासन को सख्त संदेश देते हुए थाना सरिया को ज्ञापन सौंपा है, जिसमें आगामी मंगलवार, 8 जुलाई 2025 को व्यापक जन आंदोलन और धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी गई है।

यह मामला चर्चित जनप्रतिनिधि ओ पी चौधरी के विधानसभा क्षेत्र से जुड़ा है, जिससे उम्मीद की जा रही है कि शासन अब इस मुद्दे पर गंभीर रुख अपनाएगा और बच्चों को उनका शिक्षा का अधिकार सुनिश्चित करेगा। अब सबकी निगाहें प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिकी हुई हैं।

Related Articles

Back to top button