
🔸प्रकरण में गिरफ्तार आरोपी का नाम पता – नरेंद्र सिदार पिता घुराऊ सिदार उम्र 45वर्ष साकिन अमेरी थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)
🔸जप्ती- 15लीटर हाथ भठ्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 3000 रू०।
🔸मामले का संक्षिप्त विवरण – जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में सलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशन में तथा अति० पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सूचना पर 15 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ 01 आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
🔸आज दिनांक 06.07.2025 को दौरान पेट्रोलिंग जरिये मुखबीर सूचना मिला कि ग्राम अमेरी निवासी नरेंद्र सिदार अपने घर बाड़ी में भारी मात्रा में शराब रखकर बिक्री कर रहा है की सूचना पर ग्राम अमेरी पहुंचकर मुखबिर के बताए स्थान पर रेड कार्यवाही किया गया जो आरोपी निरंजन सिदार के कब्जे में एक प्लास्टिक जरकिन में रखा 15 लीटर हाथ भट्टी का कच्ची महुआ शराब कीमती ₹3000 मिला जिसे गवाहों के समक्ष जप्त कर आरोपी को विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप० क्र0-145/2025 धारा 34 (2) 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर आरोपी को रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी प्रमोद यादव ,प्र.आर. टीकाराम पटेल,आरक्षक राम पटेल, लक्ष्मी पटेल, राजेश नारंग ,नर्मदा यादव का महत्वपूर्ण योगदान रहा l



