*भारत माता पब्लिक स्कूल सरिया का लहराया परचम, मोक्ष पटेल की शानदार उपलब्धि।*

सारंगढ़/भारत माता पब्लिक स्कूल, सरिया ने शिक्षा क्षेत्र में जिले में प्रथम स्थान प्राप्त कर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है। इस स्कूल के छात्र मोक्ष पटेल ने 5वीं बोर्ड परीक्षा 2025 में 98.50% अंक प्राप्त कर जिले के टॉप 10 विद्यार्थियों में अपना पहला स्थान सुनिश्चित किया है।

मोक्ष पटेल का यह शानदार प्रदर्शन पूरे विद्यालय, परिवार और क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। मोक्ष के पिताजी श्री सुदर्शन पटेल ने हाल ही में लोकशिक्षण संचालनालय द्वारा आयोजित व्याख्याता भर्ती परीक्षा (गणित विषय) में पूरे प्रदेश में छठवां स्थान प्राप्त कर एक और मिसाल कायम की है।
भारत माता पब्लिक स्कूल सरिया के डायरेक्टर श्री जुगल किशोर अग्रवाल बच्चों की शिक्षा व सर्वांगीण विकास हेतु विशेष ध्यान देते हैं, जिसका परिणाम है कि विद्यालय जिले में शिक्षा का प्रमुख केंद्र बन चुका है।

विद्यालय में अनुशासन, श्रेष्ठ शिक्षण व्यवस्था और बच्चों को प्रोत्साहन देने का माहौल सदैव बना रहता है। मोक्ष पटेल की इस उपलब्धि ने न केवल स्कूल का नाम रोशन किया है बल्कि यह साबित किया है कि समर्पित शिक्षण और पारिवारिक सहयोग से कोई भी ऊँचाई प्राप्त की जा सकती है। साथ ही पांचवीं बोर्ड में जिले की प्राविण्य सूची में भारत माता स्कूल के 10 छात्र शामिल हैं एवं कक्षा आठवीं की दो छात्राएं भी इसमें शामिल हैं। इस तरह से विद्यालय का जिले के प्राविण्य सूची में दबदबा रहा है।
यह सफलता आने वाले समय में अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरित करेगी।




