छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

जनपद पंचायत बरमकेला में कांग्रेस का कब्जा, अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की दावेदारी पर टिकी नजर

सारंगढ़/त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जनपद पंचायत बरमकेला में कांग्रेस का दबदबा कायम होता नजर आ रहा है। कुल 25 जनपद पंचायत सदस्य सीटों में से लगभग 15 सीटों पर कांग्रेस समर्थित उम्मीदवारों की बढ़त की खबर है। ऐसे में अब यह लगभग तय माना जा रहा है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद पर कांग्रेस का ही कब्जा रहेगा। हालांकि, इन पदों पर किसकी दावेदारी मजबूत होगी, इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं।

चुनाव परिणामों से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस ने इस बार जनपद पंचायत में अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वहीं, अन्य दलों को अपेक्षित सफलता नहीं मिल पाई है। इस राजनीतिक समीकरण के बाद जनपद पंचायत अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद को लेकर पार्टी के भीतर ही रणनीतियां तेज हो गई हैं। कई दावेदार अपने पक्ष में समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं।

अब देखना दिलचस्प होगा कि कांग्रेस नेतृत्व इन पदों के लिए किन चेहरों को आगे करता है और क्या कोई सर्वसम्मत उम्मीदवार उभर कर आता है या फिर आंतरिक प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। आने वाले दिनों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की औपचारिक घोषणा के साथ ही यह स्पष्ट हो जाएगा कि बरमकेला जनपद पंचायत में विकास की बागडोर किसके हाथों में जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button