श्रीमती सरिता मुरारी नायक का पतंग छाप के लिए धुआंधार जनसंपर्क अभियान

सरिया/तोरा, कोर्रा, पोरथ, रानीडीही, सूरजगढ़, सुरसी, परसरामपुर और भट्ठली में श्रीमती सरिता मुरारी नायक ने पतंग छाप के समर्थन में जबरदस्त जनसंपर्क अभियान चलाया। उन्होंने घर-घर जाकर जनता से मिलकर अपने पक्ष में मतदान करने की अपील की।

इस दौरान उन्होंने स्थानीय निवासियों की समस्याओं को ध्यान से सुना और भरोसा दिलाया कि उनके हर सुख-दुख में वे साथ खड़ी रहेंगी। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और जनता की मूलभूत सुविधाओं की पूर्ति के लिए वे हरसंभव प्रयास करेंगी। श्रीमती नायक ने सड़क, बिजली, पानी, स्वास्थ्य और शिक्षा जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देने का वादा किया।

पोरथ में प्रसिद्ध मंदिर का दर्शन किया गया।
जनसंपर्क के दौरान लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया और अपने समर्थन का आश्वासन दिया। युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों ने उनके विचारों और योजनाओं को सराहा।
इस अभियान में श्रीमती नायक के साथ कई स्थानीय कार्यकर्ता और समर्थक भी मौजूद रहे, जिन्होंने पतंग छाप के प्रचार-प्रसार में योगदान दिया। जनता के उत्साह को देखते हुए यह स्पष्ट है कि इस चुनाव में पतंग छाप मजबूत दावेदार बनकर उभर रहा है।

श्रद्धा अटल जी के प्रतिमा की पूजा अर्चना कर सभी अलौकिक महानदी किनारे भगवान महादेव मंदिर का पूजा अर्चना किया गया और जनसंपर्क प्रारंभ किया गया।



