श्रीमती सरिता मुरारी नायक पतंग छाप को मिल रहा अपार समर्थन, महिलाओं की रैली ने बढ़ाया उत्साह

सारंगढ़/जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक 1 में भाजपा समर्थित प्रत्याशी श्रीमती सरिता मुरारी नायक को भारी समर्थन मिल रहा है। वे लगातार डोर-टू-डोर जनसंपर्क कर रही हैं और जनता से पतंग छाप में आशीर्वाद मांग रही हैं। उनके प्रचार अभियान में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ रही है, जिससे चुनावी माहौल में खासा जोश देखा जा रहा है।

महिला सशक्तिकरण, मूलभूत सुविधाओं की उपलब्धता और क्षेत्र के समग्र विकास को प्राथमिकता देने का वादा करते हुए श्रीमती नायक जनता से सीधे संवाद कर रही हैं। उनकी नीतियों और विकास के प्रति संकल्प को देखते हुए ग्रामीण महिलाएं भी उनके समर्थन में आगे आ रही हैं।

आज पंचधार, नावापारा, बुदबुदा, रतनपाली, लिप्ती और नदीगांव में ग्रामीण महिलाओं ने उनकी रैली का जोरदार समर्थन किया। वे घर-घर जाकर वोट मांग रही हैं और लोगों को भाजपा समर्थित प्रत्याशी के विजयी होने पर क्षेत्र में बेहतर विकास कार्यों का आश्वासन दे रही हैं।

श्रीमती नायक का चुनाव प्रचार पूरे क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है। उनकी लगातार मेहनत और जनता से जुड़ाव की रणनीति के कारण मतदाताओं में उनका प्रभाव लगातार बढ़ रहा है। महिलाओं का यह समर्थन आगामी चुनाव में उनकी जीत की संभावनाओं को और मजबूत कर रहा है।



