छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बीजेपी सरिया मंडल की बैठक संपन्न, चुनावी रणनीति पर हुआ मंथन

सरिया: त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरिया मंडल की एक अहम बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में मंडल के पदाधिकारी, प्रत्याशी और कार्यकर्ता मिलाकर लगभग 500 लोग शामिल हुए। बैठक का मुख्य उद्देश्य चुनावी रणनीति तैयार करना और पार्टी के प्रत्याशियों की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश देना था।

बैठक में उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरे उत्साह और जोश के साथ चुनाव प्रचार में जुट जाएं। कार्यकर्ताओं को घर-घर जाकर मतदाताओं से संपर्क करने, भाजपा सरकार की नीतियों और विकास कार्यों को जनता के सामने रखने तथा पार्टी समर्थित प्रत्याशियों को जिताने के लिए मेहनत करने की अपील की गई।

इस चुनाव में भाजपा ने जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र क्रमांक 1 से श्रीमती सरिता मुरारी नायक को पार्टी समर्थित प्रत्याशी घोषित किया है। उन्हें विजयी बनाने के लिए पार्टी कार्यकर्ता पूरी तरह से समर्पित होकर प्रचार अभियान चला रहे हैं। इसके अलावा, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए कमलेश अग्रवाल को भाजपा समर्थित प्रत्याशी बनाया गया है।

बैठक में कार्यकर्ताओं ने पार्टी प्रत्याशियों की जीत के लिए पूरी ताकत से जुटने का संकल्प लिया। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं और ग्रामीण जनता के समर्थन से यह चुनाव ऐतिहासिक जीत के साथ समाप्त होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button