सारंगढ़ बिलाईगढ़

कमलेश अग्रवाल बने भाजपा के नगर पंचायत सरिया अध्यक्ष प्रत्याशी, नामांकन रैली में दिखा जनसमर्थन

सारंगढ़ /भाजपा ने नगर पंचायत सरिया के अध्यक्ष पद के लिए वरिष्ठ कार्यकर्ता कमलेश अग्रवाल को अपना प्रत्याशी घोषित किया है। कमलेश अग्रवाल ने आज बड़ी रैली के साथ अपना नामांकन जमा किया। इस मौके पर भाजपा के पदाधिकारी, कार्यकर्ता और भारी संख्या में स्थानीय जनता मौजूद रही। रैली में कमलेश अग्रवाल को जनता का जबरदस्त समर्थन मिलता हुआ देखा गया।

कमलेश अग्रवाल भाजपा के पुराने और अनुभवी कार्यकर्ता माने जाते हैं। वे लंबे समय से विकास कार्यों और सामाजिक सेवाओं में सक्रिय हैं। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने पिछले एक साल में बेहतर काम किया है, और अब नगर पंचायत में भाजपा की सरकार बनने से विकास कार्य और तेजी से होंगे।

नामांकन के बाद जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि नगर पंचायत सरिया को एक आदर्श और प्रगतिशील क्षेत्र बनाना उनकी प्राथमिकता होगी। हर समस्या का समाधान, हर वर्ग का विकास और नगर का उज्जवल भविष्य सुनिश्चित करने के लिए वे पूरी निष्ठा से काम करेंगे।

उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा विधायक ओ.पी. चौधरी के मार्गदर्शन में सभी विकास कार्य तेजी से पूरे होंगे। कमलेश अग्रवाल ने जनता को विश्वास दिलाया कि भाजपा की सरकार बनने के बाद सरिया नगर पंचायत का नाम तरक्की की नई ऊंचाइयों पर पहुंचेगा।

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि कमलेश अग्रवाल की उम्मीदवारी से पार्टी को सरिया में बड़ी जीत मिलने की उम्मीद है। अब देखना होगा कि जनता चुनाव में क्या फैसला करती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button