
सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला स्थित धान खरीदी केंद्र और उपकेंद्र बोईरडीह में डिप्टी कलेक्टर शिक्षा शर्मा ने औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने धान स्टॉक, बारदाना की गुणवत्ता और भंडारण व्यवस्था का बारीकी से अवलोकन किया।

उन्होंने पुराने और नए बोरों की स्थिति की जांच की और भौतिक सत्यापन के माध्यम से खरीदे गए धान की गुणवत्ता का भी परीक्षण किया। निरीक्षण में धान की खरीदी प्रक्रिया सही पाई गई।
शिक्षा शर्मा ने किसानों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं को समझा और यह सुनिश्चित किया कि केंद्र पर उन्हें किसी प्रकार की असुविधा न हो। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि किसानों को सुगम और पारदर्शी सेवाएं प्रदान की जाएं।

इस दौरान केंद्र के प्रभारी, कंप्यूटर ऑपरेटर, नोडल अधिकारी और अन्य स्टाफ उपस्थित थे। डिप्टी कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को किसानों के हितों को प्राथमिकता देने और खरीदी प्रक्रिया को सुचारु बनाए रखने के निर्देश दिए।
निरीक्षण से किसानों में संतोष और प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है। अधिकारियों ने भरोसा दिलाया कि धान खरीदी केंद्र पर सभी सुविधाएं समय पर उपलब्ध कराई जाएंगी।



