सारंगढ़ बिलाईगढ़

*देवगांव में जिला स्तरीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव सम्पन्न*

रतन शर्मा के आतिथ्य में हुआ शुभारम्भ*
*जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक, डीईओ एल.पी.पटेल ने किया पुरस्कार वितरण*

बरमकेला।सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति छ्त्तीसगढ के तत्वाधान में सरस्वती शिशु मंदिर देवगांव में दो दिवसीय जिला खेलकूद एवं सांस्कृतिक महोत्सव का आयोजन किया गया।जिसका शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा अर्चना एवं दीप प्रज्वलन कर चेम्बर ऑफ़ कामर्स की अध्यक्ष रतन शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं विद्यालय के अध्यक्ष मोहन नायक की अध्यक्षता में शिक्षण समिति के जिला पदाधिकारियों की विशिष्ट आतिथ्य में किया गया।

दो दिवसीय इस प्रतियोगिता में रायगढ़ एवं सारंगढ़ जिले के सभी विकासखण्डों के विजेता खिलाड़ियों एवं प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया और अपनी खेल प्रतिभा का जौहर दिखाया।विभिन्न प्रतियोगिताओं में शामिल होकर अपनी उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले करीब 300 प्रतिभागियों को समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य कैलाश नायक,अध्यक्ष रतन शर्मा,जिला शिक्षा अधिकारी एल.पी. पटेल,विद्यालय के अध्यक्ष मोहन नायक,सरपंच मुरारी नायक सहित अन्य अतिथियों द्वारा ट्राफी,शील्ड,मेडल एवं प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया।

रायगढ़ एवं सारँगढ बिलाईगढ़ जिले के इस प्रतियोगिता की देवगांव में बेहतर आयोजन की सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों ने सराहना की।इस अवसर पर सरस्वती ग्राम शिक्षा समिति की ओर से जिलाध्यक्ष हरिशंकर नायक,जिला समन्वयक रेशमलाल,सचिव वीरेंद्र डेहरी, अरविन्द प्रधान,श्री शर्मा के अलावा संस्था के प्रमुख श्रीराम नायक आदि की नियमित सहभागिता रही।

इसमें आये जिले भर के प्रतिभागियों ने देवगांव में आयोजित प्रतियोगिता एवं समुचित ब्यवस्था की सराहना करते हुए कहा कि हमेशा के लिए यादगार रहेगा।इस आयोजन को सम्पन्न कराने में विद्यालय के अध्यक्ष मोहन नायक एवं प्राचार्य श्रीराम नायक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।जिसके कारण देवगांव को जिला स्तर के आयोजन के लिए चुना गया।इसके पहले यहाँ जिला स्तर की स्काउट एवं गाइड की शिविर भी लगाई गई थी जो बेहद सफल हुई थी।इस तरह से यह विद्यालय जिला स्तर पर दो प्रमुख कार्यक्रम कराकर अपनी अलग पहचान बना चुकी है।

Related Articles

Back to top button