सारंगढ़ बिलाईगढ़

स्वतंत्रता दिवस समारोह: शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बरमकेला में यशवंत कुमार ने किया ध्वजारोहण

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला ब्लॉक में स्थित शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के मुख्य अतिथि, शाला विकास समिति के अध्यक्ष यशवंत कुमार ने ध्वजारोहण कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह विद्यालय परिसर में ध्वजारोहण से हुई, जिसके बाद यशवंत कुमार ने उपस्थित विद्यार्थियों, शिक्षकों, और अभिभावकों को संबोधित किया। उन्होंने स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य और अच्छी शिक्षा की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि यदि पढ़ाई में किसी प्रकार की समस्या आती है तो वे बेझिझक प्रशासन को सूचित करें, जिससे जल्द से जल्द समाधान किया जा सके।ध्वजारोहण के पश्चात् विद्यालय के विद्यार्थियों ने नगर में उत्साह और उमंग के साथ प्रभातफेरी निकाली। कतारबद्ध होकर चल रहे बच्चों ने देशभक्ति के नारों से पूरे नगर को गूंजायमान कर दिया। इस कार्यक्रम में स्थानीय नागरिकों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और बच्चों की हौसला-अफजाई की।

प्रभातफेरी के बाद विद्यालय परिसर में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। बच्चों ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत, नृत्य, और नाट्य प्रस्तुतियाँ दीं, जिनमें भारत की आजादी के संघर्ष और वीरों की गाथाओं को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया। इन प्रस्तुतियों ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया और बच्चों की कला और प्रतिभा की सराहना की गई।कार्यक्रम के अंत में यशवंत कुमार ने सभी छात्रों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने यह भी आश्वासन दिया कि विद्यालय से संबंधित किसी भी प्रकार की समस्या के समाधान के लिए वे हमेशा तत्पर रहेंगे।

इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, शाला विकास समिति के अन्य सदस्य, और स्थानीय नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह ने बरमकेला नगर में देशभक्ति की भावना को और भी प्रबल किया और सभी ने इस दिन को उत्साहपूर्वक मनाया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button