सारंगढ़ बिलाईगढ़

*पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल के जन्मदिन पर NSUI बरमकेला ने किया वृक्षारोपण।*

बरमकेला –  पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेश बघेल तथा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरमकेला के अध्यक्ष किशोर पटेल के जन्मदिन के अवसर पर NSUI बरमकेला द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरमकेला एवं सहकारी समिति बरमकेला परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

इस अवसर पर NSUI कार्यकर्ताओं ने अस्पताल परिसर व सहकारी समिति में विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपित किए तथा पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि जन्मदिन जैसे अवसरों को सामाजिक सरोकारों से जोड़ते हुए पौधारोपण करना समाज और पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का सकारात्मक संदेश देता है।



कार्यक्रम के दौरान NSUI पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल एवं संरक्षण का संकल्प भी लिया। उन्होंने आमजन से अधिक से अधिक संख्या में पौधे लगाने तथा पर्यावरण संरक्षण में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की।

NSUI बरमकेला ने कहा कि संगठन भविष्य में भी जनहित एवं सामाजिक सरोकारों से जुड़े ऐसे रचनात्मक कार्यक्रमों को निरंतर आगे बढ़ाता रहेगा।

इस अवसर पर पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान जनपद सदस्य ताराचंद पटेल, जिला उपाध्यक्ष महेश नायक, सुशील नायक,नगर पंचायत विधायक व अध्यक्ष प्रतिनिधि मनोहर नायक, नगर पंचायत उपाध्यक्ष राजू नायक, पार्षद प्रतिनिधि नोबेल पटेल,प्रमेश नायक,बंटी साहू, एन.एस.यू.आई जिला महासचिव विनायक पटेल, एन.एस.यू.आई विधानसभा अध्यक्ष अंकित पटेल,एन.एस.यू.आई ब्लॉक अध्यक्ष दुर्गेश पटेल, उपाध्यक्ष रिंकू पाढ़ी व जय साहू,अमर बब्बन भारती,पूर्व उपाध्यक्ष नेमिष पटेल, पियूष महंत समेत बरिष्ठ कांग्रेस, युवा कांग्रेस एवं एन.एस.यू.आई के साथीगण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button