छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

श्रीमती सरिता मुरारी नायक बनीं महिला एवं बाल विकास विभाग की सभापति, क्षेत्र में खुशी की लहर

सारंगढ़ /जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सरिता मुरारी नायक को महिला एवं बाल विकास  का सभापति नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति क्षेत्रवासियों के लिए गर्व और खुशी का विषय बन गई है। सामाजिक सेवा के क्षेत्र में लंबे समय से सक्रिय सरिता नायक की कर्मठता, सेवा भावना और नेतृत्व क्षमता को देखते हुए उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उनकी नियुक्ति की खबर जैसे ही सार्वजनिक हुई, लोगों में हर्ष की लहर दौड़ गई। क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, सामाजिक संगठनों, महिला मंडलों और स्थानीय निवासियों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया से लेकर व्यक्तिगत मुलाकातों तक, हर माध्यम से सरिता नायक को लोगों ने सम्मानित किया और अपने भरोसे का इज़हार किया।

स्थानीय महिलाओं ने भी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि सरिता नायक जैसे संवेदनशील और जागरूक नेतृत्व में महिला एवं बाल विकास विभाग को नई दिशा मिलेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नायक के नेतृत्व में महिलाओं और बच्चों के लिए योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन होगा और ज़मीनी स्तर पर बदलाव देखने को मिलेगा।

श्रीमती सरिता मुरारी नायक ने सभी शुभचिंतकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ निभाएंगी तथा महिला और बच्चों के कल्याण के लिए सतत कार्य करती रहेंगी।

Related Articles

Back to top button