छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नवरात्रि पर्व को लेकर सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस मुस्तैद, बाजारों और दुर्गा पंडालों में पैदल मार्च

ड्रोन से भी रखी जा रही निगरानी, संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस की पैनी नजर

सारंगढ़-बिलाईगढ़। नवरात्रि पर्व के दौरान आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने और जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस पूरी तरह सतर्क है। पुलिस अधीक्षक  सुनील शर्मा (IPS) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  धीरेन्द्र पटेल के निर्देशन में पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है।

इसी क्रम में एसडीओपी सारंगढ़  गोविंद दीवान, रक्षित निरीक्षक जितेंद्र कुमार चंद्रा, कोतवाली थाना सारंगढ़ के प्रभारी प्रमोद यादव एवं प्रशिक्षु सूबेदार कमलनारायण साहू के नेतृत्व में पुलिस बल ने बाजारों और प्रमुख भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पैदल मार्च किया। इस दौरान पुलिस अधिकारियों एवं जवानों ने दुर्गा पंडालों, प्रमुख मार्गों, बाजार क्षेत्रों तथा संवेदनशील स्थानों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।



नवरात्रि के दौरान श्रद्धालुओं की बढ़ती आवाजाही को ध्यान में रखते हुए पुलिस द्वारा विशेष सतर्कता बरती जा रही है। रात्रि के समय ड्रोन के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है, जिससे भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके और किसी भी संदिग्ध गतिविधि पर समय रहते कार्रवाई की जा सके।



सारंगढ़-बिलाईगढ़ पुलिस ने आम नागरिकों एवं श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे नवरात्रि पर्व को आपसी सौहार्द, शांति और भाईचारे के साथ मनाएं। किसी भी संदिग्ध व्यक्ति, वस्तु या गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचित करें। पुलिस ने पर्व के दौरान शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने में आमजन से सहयोग की अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button