
बेमेतरा /ऐकैडमिक वर्ल्ड स्कूल ने प्रतिवर्ष की भॉति इस वर्ष भी अपना वार्षिकोत्सव (साइनिंग स्टार-13) बड़े ही हर्षौल्लास व धूमधाम से मनाया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के तौर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव छत्तीसगढ़ शासन विशिष्ठ अतिथि के रूप में बेमेतरा विधायक श्री दीपेस साहू एवं साजा विधायक ईश्वर साहू मौजूद थे।
ऐकैडमिक वर्ल्ड स्कूल के पालक श्री मनीष बोहरा जी ऐकैडमिक वर्ल्ड स्कूल की संचालिका श्रीमति भावना बोहरा (नव निर्वाचित विधायक विधानसभा पंडरिया जिला-कबीरधाम छ.ग.) उपस्थित थे एवं विशेष अतिथि के रूप मे एकैडमिक वर्ल्ड स्कूल के वरिष्ठ सलाहकार योगराज आहुजा जी भी उपस्थित थे।
उप मुख्यमंत्री श्री साव ने विद्यालय द्वारा आयोजित प्रदर्शनी का निरीक्षण कर विद्यार्थियों का कार्यकलाप देखा व विद्यार्थियों से साक्षातकार भी किया। विद्यार्थियों ने उप मुख्यमंत्री को अपने बीच पाकर बहुत उत्साहित एवं गौरान्वित हूए श्री साव ने पोट्री क्लब के विद्यार्थीयों द्वारा बनाये गए मिट्टी के बर्तन को भी खरीदा। श्री साव विद्यार्थियों की कलाकृतियों को देखकर अभिभूत हो गए।तत्पश्चात साव एवं विद्यालय संचालिका श्रीमति भावना बोहरा बेमेतरा व साजा विधायक एवं विशिष्ट अतिथियों ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की सुरूआत की।सभी महानुभावों के उद्बोधन पश्चात् प्राचार्य पंकज जोशी ने अपने उद्बोधन में विगत वर्ष की उपलब्धियों एवं विद्यालय द्वारा किए गए विभिन्न प्रकार की गतिविधियों के बारे में सविस्तार जानकारी प्रदान दी।
सांस्कृतिक कार्यक्रम का थीम भारतीय सभ्यता संस्कृति एवं समृद्धि था। वार्षिकोत्सव का पूरे कार्यक्रम का आयोजन इसी थीम पर आधारित था। प्रीप्रायमरी विद्यार्थीयों के द्वारा सेव दी इनवायरमेंट एक्ट की शानदार प्रस्तुति दी गई। पूरे कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रामायण रहा। जिसमें रामायण के विभिनन पात्रों के द्वारा शानदान प्रस्तुति दी गई।
अंत में वोट ऑफ थैक्स के बाद नेशनल एंथम गाया गया। उप-प्राचार्य महोदय ने समारोह में शामिल हुए अतिथियों व अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने सभी को संस्था की ओर से नववर्ष की शुभकामनाएं भी दी।



