सारंगढ़ बिलाईगढ़

नवपदस्थ अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक का जिला कार्यालय में आत्मीय स्वागत

सारंगढ़। सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में नवपदस्थ अपर कलेक्टर  चंद्रकांत कौशिक का जिला कार्यालय में अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा आत्मीय स्वागत किया गया। इस अवसर पर जिला कार्यालय में पदस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया और जिले में नई जिम्मेदारी संभालने पर शुभकामनाएं दीं।

स्वागत कार्यक्रम में अधीक्षक एल.एन. यादव, निर्वाचन पर्यवेक्षक एच.के. डनसेना, राजस्व लिपिक संघ के जिलाध्यक्ष प्रमोद कुमार साहू सहित जिला कार्यालय में कार्यरत अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इस दौरान अपर कलेक्टर श्री कौशिक ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों से परिचय प्राप्त किया तथा कार्यालयीन कार्यप्रणाली की जानकारी ली।

बैठक के दौरान जिला कार्यालय एवं अधीनस्थ कार्यालयों में संचालित विभिन्न प्रशासनिक गतिविधियों, राजस्व संबंधी कार्यों तथा विभागीय क्रियाकलापों के संबंध में विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। अधिकारियों ने जिले में संचालित कार्यों और कार्यालयीन व्यवस्थाओं की जानकारी अपर कलेक्टर को दी।

अपर कलेक्टर चंद्रकांत कौशिक ने सभी अधिकारियों-कर्मचारियों से समन्वय के साथ कार्य करते हुए आम नागरिकों की समस्याओं का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। उन्होंने कार्यालयीन कार्यों में पारदर्शिता, तत्परता और बेहतर प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने की बात कही। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button