सारंगढ़ बिलाईगढ़

*VB-GRAM-G के अंतर्गत श्रम दिवस बढ़ाने पर जोर, जिला सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने बरमकेला में रोजगार सहायकों की ली समीक्षा बैठक*

*बरमकेला।* VB-GRAM-G के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में रोजगार के अवसर बढ़ाने एवं अधिकाधिक श्रम दिवस सृजित करने के उद्देश्य से जिला पंचायत सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने जनपद पंचायत बरमकेला के सभा कक्ष में रोजगार सहायकों की समीक्षा बैठक ली।

बैठक में ग्राम पंचायतों में योजना के प्रभावी क्रियान्वयन, पात्र हितग्राहियों को रोजगार उपलब्ध कराने तथा श्रमिकों की सहभागिता बढ़ाने को लेकर विस्तृत समीक्षा की गई। जिला सीईओ ने निर्देशित किया कि सभी रोजगार सहायक ग्राम पंचायत स्तर पर योजनाबद्ध तरीके से कार्य करते हुए अधिक से अधिक श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराएं।

बैठक में मांग आधारित रोजगार उपलब्ध कराने, ग्रामीण परिवारों को योजना से जोड़ने, स्वीकृत कार्यों को समय पर प्रारंभ कराने तथा श्रम दिवस सृजन की नियमित समीक्षा पर विशेष जोर दिया गया। रोजगार सहायकों को पंचायत स्तर पर कार्यों की प्रगति की सतत निगरानी करने और निर्धारित लक्ष्यों की प्राप्ति के लिए सक्रियता से कार्य करने के निर्देश दिए गए।



जिला सीईओ ऋषिकेश तिवारी ने कहा कि ग्रामीण परिवारों को रोजगार उपलब्ध कराना तथा योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करना प्राथमिकता है। इसके लिए सभी अधिकारी-कर्मचारी आपसी समन्वय के साथ कार्य करें और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना सुनिश्चित करें। इस अवसर पर सीईओ संजू पटेल ,apo gramg शशिकांत गुप्ता ,कमलेश कुमार मेहरा सहित तकनीकी सहायक व रोजगार सहायक उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button