* विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाललीला का भव्य कलश यात्रा *

तीन दिवसीय संत समागम
*शोभा दास बरमकेला ।* महिमा अलेख परब्रह्म की अपार करुणा से नगर बरमकेला में विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाललीला का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस पावन अवसर पर अन्य राज्यों से पधारे अलेख साधु-संतों का नगर में घंट गाजा-बाजा आतिशबाजी के साथ भव्य स्वागत किया गया।
सरस्वती शिशु मंदिर बरमकेला के मुख्य द्वार पर अलेख बाबा साधु-संतों के पैर धोकर आशीर्वाद लिया गया। इस दौरान शिशु मंदिर के बच्चों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। पूरा वातावरण भक्ति और श्रद्धा से सराबोर हो उठा।

इस विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ महिमा बाललीला के यज्ञकर्ता ब्रह्मावधूत तुलाराम बाबा, ब्रह्मावधूत वरुण बाबा, ब्रह्मावधूत वीरेन्द्र कुमार बाबा, ब्रह्मावधूत नेपाल बाबा, ब्रह्मावधूत अमृतानंद बाबा होंगे। इनके सानिध्य में यज्ञ एवं बाललीला का आयोजन संपन्न होगा।
कार्यक्रम में घंट-बाजा के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं सभी सदस्य शामिल हुए। कलश यात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से प्रारंभ होकर लाल तालाब पहुंची। वहां अलेख बाबा द्वारा पूजा-अर्चना कर जल भरा गया। इसके बाद श्रद्धालु घंटा-बाजा की धुन पर नाचते-गाते पुनः सरस्वती शिशु मंदिर यज्ञमंडप पहुंचे।

इस विश्व शांति ब्रह्मयज्ञ बाललीला में अन्य राज्यों से भी साधु-संतों का आगमन हुआ है। वहीं ब्रह्मावधूत वीरेन्द्र कुमार बाबा को सदस्यों ने पालकी में बैठाकर कंधों पर उठाकर बरमकेला लाया, जिसका नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया।
आयोजन को लेकर नगर में उत्साह का माहौल है। आयोजकों ने सभी श्रद्धालुओं से यज्ञ में शामिल होकर विश्व शांति एवं मानव कल्याण की कामना करने की अपील की है।
संस्थापक रमेश कुमार अग्रवाल, स्व. विजय कुमार अग्रवाल (पुत्र-राहुल अग्रवाल), पवन कुमार अग्रवाल संरक्षक
स्व. परमानंद नायक (पुत्र-मनीष नायक), सुदामा प्रसाद अग्रवाल आयोजन समिति – सुदामा प्रसाद अग्रवाल (अध्यक्ष), बसंत सिंह ठाकुर (व्यवस्थापक), मनीष नायक (कोषाध्यक्ष) समस्त नगरवासी एवं सरस्वती शिशु मंदिर शालेय परिवार, बरमकेला




