सारंगढ़ बिलाईगढ़

आदिवासी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव का सारंगढ़ प्रवास, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

सारंगढ़:   सारंगढ़ में आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक  जनक ध्रुव के प्रवास के दौरान आदिवासी कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

सारंगढ़ प्रवास पर पहुंचे आदिवासी कांग्रेस छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष एवं बिंद्रानवागढ़ विधायक  जनक ध्रुव का आदिवासी कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारियों ने गर्मजोशी से स्वागत किया । जहां प्रदेश संगठन महामंत्री कुलदीप ध्रुव  साथ में रहे  इस दौरान संगठनात्मक गतिविधियों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष जनक ध्रुव  से चर्चा की।

स्वागत कार्यक्रम में आदिवासी कांग्रेस जिला अध्यक्ष सारंगढ़-बिलाईगढ़  सहदेव सिंह सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष शहरी श्री विजय सिदार, ब्लॉक अध्यक्ष ग्रामीण  दिलेश्वर सिदार, मीडिया प्रभारी मुरारी सिदार, किरण सिदार, जय करण सिदार, सियाराम बरिहा सहित आदिवासी कांग्रेस सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
प्रदेश अध्यक्ष  जनक ध्रुव के सारंगढ़ प्रवास को लेकर आदिवासी कांग्रेस के कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह नजर आया। कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और आगामी गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी का संकल्प भी व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button