कांग्रेसियों के द्वारा पोरथ स्वयंभू शिव मंदिर दर्शन किया क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना

सावन के तीसरे सोमवार को विधायक उत्तरी जांगड़े ने की पूजा-अर्चना, क्षेत्र की सुख-शांति और समृद्धि की कामना
बरमकेला। सावन मास भगवान भोलेनाथ को समर्पित पवित्र महीना माना जाता है। इस दौरान शिव मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ती है। बरमकेला विकासखंड के अंतर्गत सरिया से लगभग 8 किलोमीटर दूर महानदी के पावन तट पर स्थित ग्राम पोरथ का प्रसिद्ध स्वयंभू शिव मंदिर भी क्षेत्रवासियों की गहरी आस्था का प्रमुख केंद्र है। सावन के प्रत्येक सोमवार को यहां दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंचकर भगवान शिव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना करते हैं।

पोरथधाम धार्मिक, पौराणिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक एवं प्राकृतिक दृष्टि से विशेष महत्व रखता है। चित्रोत्पला महानदी के तट पर बसे पोरथ को तीन नदियों के संगम स्थल के रूप में भी जाना जाता है। सावन सोमवार के अवसर पर आसपास के गांवों के अलावा सारंगढ़, बरमकेला, सरिया सहित दूर-दराज क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। मंदिर परिसर में सुबह से ही भगवान भोलेनाथ के जयकारे और बोल बम के उद्घोष गूंजते रहे।

सावन के तीसरे सोमवार को विधायक ने की पूजा-अर्चना
सावन के तीसरे सोमवार को सारंगढ़ विधायक श्रीमती उत्तरी जांगड़े अपने कार्यकर्ताओं के साथ पोरथ स्थित प्रसिद्ध शिव मंदिर पहुंचीं। उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर जलाभिषेक किया और क्षेत्र की जनता के लिए सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके बाद विधायक ने पुजेरीपाली स्थित प्राचीन स्वयंभू शिव मंदिर में भी दर्शन कर भगवान शिव को जल अर्पित किया और पूजा-अर्चना की।
इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एवं क्षेत्र के जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। बोल बम और हर-हर महादेव के जयघोष से पूरा क्षेत्र भक्तिमय नजर आया।
2004 से जारी है भंडारे की परंपरा
पोरथ में आंचलिक कांवरिया समिति द्वारा वर्ष 2004 से सावन के प्रत्येक सोमवार को भंडारे का आयोजन किया जा रहा है। यह परंपरा आज भी निरंतर जारी है। भंडारे में हजारों श्रद्धालु प्रसाद ग्रहण करते हैं। समिति के सदस्यों और ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं के लिए भोजन एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं की जाती हैं। इस आयोजन से पोरथ की धार्मिक पहचान और भी मजबूत हुई है।

सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता रहे मौजूद
कार्यक्रम में सारंगढ़ विधायक उत्तरी जांगड़े, प्रतिनिधि गणपत जांगड़े, जिला कांग्रेस अध्यक्ष ताराचंद देवांगन, पूर्व सदस्य कृषक कल्याण बोर्ड शरद यादव, पूर्व सदस्य गौ सेवा आयोग पुरुषोत्तम साहू, प्रदेश सचिव अमरजीत आहूजा (विक्की), पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय दुबे, ब्लॉक अध्यक्ष किशोर पटेल, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सरिता गोपाल, प्रदेश अध्यक्ष सेवादल महिला मंजूलता आनंद, नगर पंचायत अध्यक्ष सत्यभामा नायक, उपाध्यक्ष राजू नायक, जिला कांग्रेस महामंत्री महेश देहरी, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष ओंकार पटेल सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

इसके अलावा मोहन नायक, ताराचंद पटेल, विष्णु चंद्रा, रमेश खूंटे, कन्हैयालाल सारथी, मनोहर नायक, उर्मिला सिदार, गरीमा पटेल, हेमलता पटेल, सालिकराम नायक, लीना नायक, शशिकांत साहू (बंटी), उग्रसेन साहू, केशव पातर, पूर्णचंद्र पाढ़ी, नंदकिशोर विश्वास, कृष्णचंद प्रधान, हलधर माराठा, रामकुमार बारीक, मानस साहू, दुर्गेश पटेल, विनायक पटेल, अंकित पटेल, देव चौहान, रिंकू पाढ़ी, गुलशन यादव, धर्मेंद्र चौहान, मनोरंजन भोई, विजय पटेल, बसंत चौधरी, चित्रसेन चौधरी, स्वर्ण कुमार मोदी, ललित नायक, कुंजबिहारी पटेल सहित अनेक जनप्रतिनिधि, कांग्रेस पदाधिकारी, पत्रकार एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सावन सोमवार के इस धार्मिक आयोजन ने पोरथ और पुजेरीपाली क्षेत्र को पूरी तरह भक्तिमय बना दिया। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार एवं क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की।



