*BEO मुकेश कुर्रे ने नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत साथ ही उज्जवल भविष्य बधाई दिया *

*भंवरपुर प्राथमिक शाला में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शाला प्रवेश उत्सव*
*भंवरपुर* : गांव के प्राथमिक शाला में बुधवार को शाला प्रवेश उत्सव बड़े उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे जी का आगमन हुआ। उनके साथ BRC राजकमल नायक जी भी उपस्थित रहे।
अतिथियों ने प्रधान पाठक सुरेश पूरी गोस्वामी जी एवं सहायक शिक्षक श्री लोकनाथ साहू जी के साथ मिलकर आंगनबाड़ी से आए नवप्रवेशी विद्यार्थियों का तिलक लगाकर, पुष्प देकर गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस दौरान बच्चों को पाठ्यपुस्तक एवं गणवेश का वितरण किया गया और उन्हें मिठाई खिलाकर प्रवेश का जश्न मनाया गया। पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए अतिथियों एवं शिक्षकों ने विद्यालय परिसर में पौधारोपण भी किया।

BEO मुकेश कुर्रे ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि “रोजाना समय पर स्कूल आएं और मन लगाकर पढ़ाई करें। शिक्षा ही जीवन की कुंजी है।” उन्होंने विद्यालय की गुणवत्ता का निरीक्षण किया और स्कूल की मूलभूत समस्याओं का जायजा लिया। BEO ने भरोसा दिलाया कि समस्याओं का जल्द निराकरण किया जाएगा।
इस कार्यक्रम में ग्रामीणों में दुर्गेश पटेल एवं श्री मुकेश सिदार भी उपस्थित रहे और बच्चों का उत्साह बढ़ाया।
शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम सफल बनाने में समस्त स्टाफ एवं ग्रामीणों का सहयोग रहा।


