
बरमकेला/// आज दिनांक 15/06/ 2026 को बरमकेला में आकाश पब्लिक स्कूल का भविष्य शुभारंभ किया गया,बरमकेला अंचल में पहली बार प्ले स्कूल का शुभारंभ किया गया है।शुभारंभ के इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में अजय जवाहर नायक उपाध्यक्ष जिला पंचायत एवं स्थानीय शिक्षा समिति सभापति सारंगढ़ बिलाईगढ़ , डॉ विद्या किशोर चौहान जनपद पंचायत अध्यक्ष बरमकेला ,डॉ. अभिलाषा कैलाश नायक कृषि सभापति, सहोद्रा सिदार जिला पंचायत सदस्य,विशिष्ट अतिथि, विलास सारथी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पुनीत राम चौहान पूर्व अनु सूचित जाति आयोग सदस्य, राजू नायक उपाध्यक्ष नगर पंचायत बरमकेला, राजू नायक पार्षद,प्रेम सागर नायक, प्रमोद नायक,श्रद्धा इलेक्ट्रॉनिक बरमकेला के मार्गदर्शन एवं विकास खंड शिक्षा अधिकारी मुकेश कुर्रे तथा कर्मचारी अधिकारी एवं फेडरेशन के सहयोग से आयोजन किया गया। अतिथियों द्वारा स्कूल के विकास के लिए हर संभव सहयोग की बात कही गई तथा संचालक मंडल को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
कार्यक्रम का संक्षिप्त विवरण महापुरुषों के तैल चित्र पर पूजन अर्चन करते हुए शुभारंभ किया गया नव प्रवेशियों बच्चों को तिलक चंदन लगा कर निशुल्क खेल एवं पठन पाठन सामग्री प्रदान किया गया। अतिथियों का शिक्षा के विकास के संबंध में सार गर्भित उद्बोधन दिया गया।

इस अवसर पर कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन से फकीरा यादव जिला संयोजक, लैलुन भारद्वाज प्रांतीय संयुक्त सचिव, सुभाष चौहान तहसील संयोजक, नंदकिशोर पटेल ब्लॉक संयोजक कर्मचारी अधिकारी फेडरेशन, भुवन चौहान, महजुद दीपक, ठाकुर राम चौहान, मोहन प्रधान, लोकेन्द्र पटेल, विमल अजगल्ले, नंदू बंजारे, इंद्रजीत बर्मन, अवध नायक, देवेंद्र डनसेना, शोभाराम रात्रे, बब्बन भारती ,मनोज पेंटर , उदित चौहान ,राहूल , तिहारु भारती , सूचित भारती , झसकेतन नंद , ख़ुशी राम , विक्रम ,प्रकाश भारती , अरुण पटेल , गिरिवर नायक , लष्मी नायक ,पूजा जायसवाल एवं बहुत सारे पालक गण उपस्थित रहे, आभार प्रदर्शन सुरेंद्र मिश्रा सर जी द्वारा किया गया।कार्यक्रम का सफल मंच संचालन सुभाष चौहान द्वारा किया।


