पंजाब

*पंजाब के मोगा में पकड़ा नशे का जखीरा, 30 ग्राम हेरोइन, नशे की 75 गोलियों सहित तीन अरेस्ट*

पंजाब/पुलिस द्वारा तीन आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके पास से 30 ग्राम हेरोइन, 75 नशीली गोलियां बरामद हुई। एक आरोपी फरार हो गया। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है। थाना बाघापुराना की एएसआई बिंदरपाल कौर ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान मुखबिर की सूचना पर गांव राजेयाना में दो युवकों को रोककर उसकी तलाशी लेने पर 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पुलिस ने नशे के सामान को कब्जे में लेने को कब्जे में लेने के बाद आरोपी अंग्रेज सिंह निवासी गांव संगतपुरा व गुरसेवक सिंह निवासी गांव बांदर सिंह को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है।
दूसरे मामले में थाना कोट इसे खां के सब इंस्पेक्टर बलविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस पार्टी द्वारा गश्त करने दौरान गांव जनेर की दाना मंडी में एक व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी लेने पर नशे के तौर पर इस्तेमाल होने वाली 75 नशीली गोलियां बरामद हुई। पुलिस ने आरोपी प्रीतम सिंह को गिरफ्तार करके केस दर्ज किया है। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ करने पर पता चला कि वह मेडिकल नशा अमनप्रीत सिंह निवासी गांव जनेर से खरीदता है। पुलिस ने अमनप्रीत सिंह को केस में नामजद किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button