छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

पांचवीं और आठवीं बोर्ड परीक्षा परिणाम घोषित: जिले का प्रदर्शन उत्कृष्ट,

डीईओ ने विद्यार्थियों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं

सारंगढ़: लंबे समय बाद केंद्रीयकृत बोर्ड पैटर्न के अंतर्गत आयोजित की गई पांचवीं और आठवीं कक्षा की परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस बार जिले ने उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है। घोषित परिणाम के अनुसार, कक्षा पांचवीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 92.64% जबकि कक्षा आठवीं का 90.12% रहा है। यह प्रदर्शन न केवल विद्यार्थियों की मेहनत को दर्शाता है, बल्कि जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल के प्रशासनिक कसावट,नवाचारी गतिविधियों को बढ़ावा देने और शिक्षकों, अभिभावकों की सतत सहयोग और मार्गदर्शन का भी परिणाम है।

जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने परीक्षा में सफल हुए सभी विद्यार्थियों को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। उन्होंने कहा कि यह सफलता विद्यार्थियों की नियमित पढ़ाई, अनुशासन और शिक्षकों के समर्पण और कठोर परिश्रम का प्रतिफल है।  उन्होंने शिक्षकों ,बच्चों और अभिभावकों को भी उनके समर्पण,सहयोग और सकारात्मक बदलाव लाने के लिएप्रतिबद्धता के बधाई दिया और भविष्य में  बेहतर परिणाम की आशा जताई। डीईओ पटेल के सदप्रयासों कुशल कार्यक्षमता,पारदर्शिता , अनुशासन और प्रशासनिक कसावट नवाचारी प्रयासों का ही सुखद परिणाम है कि जिले का परीक्षा परिणाम शानदार रहा है।

परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यालयों में भी उत्साह का माहौल देखने को मिला। कई स्कूलों में बच्चों की सफलता का जश्न मनाया गया। अभिभावकों ने भी बच्चों की उपलब्धि पर गर्व महसूस  किया और उन्हें प्रोत्साहित किया


यह परीक्षा पहली बार बोर्ड पैटर्न पर आयोजित की गई थी, जिससे बच्चों में  सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित हुई और परिणाम में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का असर भी  दिखा। जिला शिक्षा विभाग ने जिले के  उत्कृष्ट परीक्षा परिणाम के  लिए आपसी समन्वय ,टीम भावना और  सकारात्मक बदलाव के लिए  प्रतिबद्धता को मुख्य कारक माना है। जिला शिक्षा विभाग आने वाले समय में इससे बेहतर  परिणाम के  लिए हरसंभव प्रयास करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button