छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

बरमकेला में मुस्लिम समाज ने:कैंडल मार्च निकाला, लगाए नारे और आतंकियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की

बरमकेला/छत्तीसगढ़ के बरमकेला में कश्मीर के पहलगाम हुए आतंकी हमले को लेकर लोग लगातार विरोध कर रहे हैं। यहां आज बरमकेला मुस्लिम समाज ने इंदिरा चौक से बस स्टेशन होते हुए सुभाष चौक तक कैंडल मार्च निकाला कर अपना विरोध जताया

रविवार की शाम को नगर के मुस्लिम समाज के लोग बड़ी संख्या में इंदिरा चौक के पास इकट्ठा हुए। यहां से कैंडल मार्च निकाला गया और इस दौरान आतंकवाद के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए सुभाष चौक पहुंचे।

आतंकी हमले में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई और केन्द्र सरकार से आतंकवादियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की गई और विरोध प्रदर्शन के दौरान बरमकेला मुस्लिम समाज के काफी संख्या में लोग मौजूद थे।
इस अवसर पर

हमिद खान, समीद खान, ज़लाल खान,मो.वाहेद, हैदर अली,वारिस, चांद, मौलाना साहब, अशरफ,हुसैन खान,ताजिम,शाहिद,सलीम, आहिल,आरिज,मंसूर,बासित,शहादत, तय्यब,अब्बास,जावेद,ताहिर,मो.अल्फ़ाज़,मो.ताजिम, आसिफ, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button