छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, सरिया पुलिस की बड़ी कार्यवाही

सारंगढ़/सरिया थाना क्षेत्र में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को एक और बड़ी सफलता हाथ लगी है। दिनांक 23 अप्रैल 2025 को रात लगभग 9:00 बजे मुखबिर की सूचना पर ग्राम रिसोरा बाजार चौक मेन रोड के पास दो व्यक्तियों को 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रेमलाल साव (24 वर्ष) और अरुण कुमार भोय (34 वर्ष), दोनों निवासी कंठीपाली, थाना सरिया, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के हैं।

पुलिस ने मौके से शराब परिवहन में उपयोग की जा रही एक हीरो एचएफ डिलक्स मोटरसाइकिल (क्रमांक OD17D6054) भी जब्त की है, जिसकी अनुमानित कीमत 20,000 रुपये है। जप्त शराब की कीमत लगभग 4,000 रुपये आंकी गई है। दोनों आरोपियों को सरिया थाना में आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59 (क) के तहत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक आंजनेय वार्ष्णेय के निर्देश और अति. पुलिस अधीक्षक श्रीमती निमिषा पाण्डेय एवं डीएसपी  अविनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में की गई। अभियान में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक प्रमोद यादव के नेतृत्व में सउनि सुमन कुमार चौहान, आरक्षक दिलीप स्नेही, अनुज सिदार व श्रवण टण्डन की सक्रिय भूमिका रही। सरिया पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब के खिलाफ ऐसी कार्रवाइयाँ आगे भी जारी रहेंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button