छत्तीसगढ़

बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर सम्मान सभा में शामिल हुए भाजपा के रायपुर संभाग सह प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्राही

धमतरी, 22 अप्रैल — आज धमतरी जिले में बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर जी के सम्मान सभा का आयोजन भव्य रूप से किया गया, जिसमें भाजपा के रायपुर संभाग सह प्रभारी  जगन्नाथ पाणिग्राही ने प्रादेशिक वक्ता के रूप में भाग लिया। यह कार्यक्रम संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर के विचारों, संघर्षों और समाज के प्रति उनके योगदान को याद करते हुए आयोजित किया गया था।

कार्यक्रम में भाजपा धमतरी से,  मंच पर प्रमुख रूप से पूर्व मंत्री एवं कुरूद विधायक  अजय चंद्राकर प्रदेश महामंत्री  रामु रोहरा,जिलाध्यक्ष प्रकाश बैस  सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता, गणमान्य नागरिक एवं स्थानीय जनता की उपस्थिति रही। सभा में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों को याद करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।।

सभा के अंत में सभी अतिथियों ने बाबा साहेब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां भी दी गईं, जिनमें अंबेडकर जी के जीवन पर आधारित गीत और नृत्य शामिल थे। यह आयोजन सामाजिक समरसता और संविधान के मूल्यों को जन-जन तक पहुँचाने का एक सशक्त माध्यम बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button