छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

गांव चलो, घर चलो’ अभियान के तहत डॉ. अभिलाष नायक का सरिया क्षेत्र दौरा

सारंगढ़/भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) द्वारा चलाए जा रहे ‘गांव चलो, घर चलो’ जनसंपर्क अभियान के तहत सरिया क्षेत्र के प्रभारी डॉ. अभिलाष नायक जिला पंचायत सदस्य ने विभिन्न गांवों का दौरा किया। इस अवसर पर वे ग्राम पंचायत सांकरा, बोरिदा और भठली पहुंचे, जहां उन्होंने पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर घर-घर जाकर जनसंपर्क किया।

डॉ. नायक ने ग्रामीणों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि भाजपा सरकारें गरीबों, किसानों, महिलाओं और युवाओं के सर्वांगीण विकास के लिए लगातार कार्य कर रही हैं। उन्होंने यह भी कहा कि इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी प्रत्येक व्यक्ति तक पहुंचे और सभी लाभार्थियों को योजनाओं का सीधा लाभ मिले।

इस दौरान सरिया मंडल अध्यक्ष प्रदीप सतपथी, पूर्व मंडल अध्यक्ष परदेसी प्रधान, जनपद सदस्य आनंद सा, जनपद सदस्य प्रतिनिधि शंभूनाथ प्रधान, संयोजक महेश बारीक, पूर्व जनपद सदस्य सुखदेव दीवान सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे। स्थानीय कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने भी बड़ी संख्या में इस कार्यक्रम में भाग लेकर अभियान को सफल बनाया।

Related Articles

Back to top button