सुकमा

2024 लोकसभा चुनाव के तैयारी के दृष्टिकोण से भाजपा कार्यालय दंतेवाड़ा में संपन्न हुई बैठक,विधायक चैतराम अटामी भी रहे मौजूद*


दन्तेवाड़ा/भाजपा कार्यालय दन्तेवाड़ा में आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए पोलिंग बुथों की जानकारी व विकसित भारत संकल्प शिविर के विषय में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई | इस कार्यक्रम में दंतेवाड़ा विधानसभा के विधायक चैतराम अटामी भी उपस्थित हुए । विधायक चैतराम अटामी के विधायक बनने के पश्चात दंतेवाड़ा भाजपा संगठन द्वारा आयोजित ये प्रथम बैठक थी जिसमे भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा की सर्वप्रथम में आप सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओ को धन्यवाद् कहना चाहूंगा,आप सभी के अथक परिश्रम से हमने दंतेवाड़ा विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत दर्ज की है | चैतराम अटामी ने कहा की भारतीय जनता पार्टी वर्ष के 365 दिन चलने वाली पार्टी है अन्य राजनितिक दलों के तरह सिर्फ चुनाव के दौरान कार्य करने वाली पार्टी नहीं है, एक चुनाव के संपन्न होते ही हमारा संगठन दुसरे चुनाव की तैयारी में कार्यकर्ताओ के माध्यम से जुट जाता है लगातार जनहित में जनता की आवज बन कर पार्टी के कार्यकर्ता संगठन के निर्देशानुसार जुट जाते है आगामी लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से आज ये आयोजित महत्वपूर्ण बैठक है,संगठन द्वारा आगामी लोकसभा चुनाब के मद्देनजर विभिन्न कार्यकर्म तय किये गये है जिसे पूरा कर हमे विश्व के लोकप्रिय और देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी को फिर से 2024 में और अधिक सीटों से जीताकर देश का प्रधानमंत्री बनाना है | कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष सत्यजीत चौहान ने किया और आभार व्यक्त जिला उपाध्यक्ष सुनीता भास्कर ने किया |

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button