सारंगढ़ बिलाईगढ़

मुख्यमंत्री के सारंगढ़ आगमन पर काले झंडे दिखाने की तैयारी, DMF में भेदभाव और बंदरबांट का आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सारंगढ़ जिला मुख्यालय आगमन को लेकर राजनीतिक सरगर्मी तेज होती दिखाई दे रही है। जिला खनिज न्यास (DMF) की राशि के वितरण में कथित भेदभाव और बंदरबांट के विरोध में कांग्रेस कमेटी सारंगढ़-बिलाईगढ़ द्वारा मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने की तैयारी किए जाने की जानकारी सामने आ रही है।

बताया जा रहा है कि कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं के बीच इस विरोध प्रदर्शन को लेकर रणनीति बनाई जा रही है। कांग्रेस का आरोप है कि जिला खनिज न्यास की राशि का उपयोग जनहित और विकास कार्यों में समान रूप से नहीं किया जा रहा है, बल्कि वितरण प्रक्रिया में भेदभाव बरतने तथा बंदरबांट किए जाने की स्थिति बनी हुई है।

इस मामले में कलेक्टर श्रीमती पद्मिनी भोई साहू की कार्यप्रणाली को लेकर भी कांग्रेस विरोध जताने की तैयारी में है। मुख्यमंत्री के आगमन के दौरान काले झंडे दिखाकर DMF राशि के वितरण में कथित अनियमितताओं और भेदभाव का मुद्दा उठाने की रणनीति बनाई जा रही है।

अब मुख्यमंत्री के सारंगढ़ आगमन के दौरान कांग्रेस का विरोध किस रूप में सामने आता है, इस पर जिले की राजनीतिक गतिविधियों की नजर टिकी हुई है।

Related Articles

Back to top button