सारंगढ़ बिलाईगढ़

फ्लाई ऐश का गढ़ बन गया कटंगपाली!

नियमों को ताक पर रखकर राख डंपिंग का आरोप, ग्रामीणों के विरोध के बावजूद भराव जारी

रायगढ़ से कटंगपाली तक फ्लाई ऐश पहुंचाने पर सवाल, पर्यावरण और ग्रामीणों की सेहत से खिलवाड़ की आशंका; खनिज एवं पर्यावरण विभाग की भूमिका भी संदेह के घेरे में

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कटंगपाली में फ्लाई ऐश भराव को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। ग्रामीणों के विरोध के बावजूद कथित तौर पर नियमों के विपरीत फ्लाई ऐश डंपिंग और भराव किए जाने का आरोप सामने आया है। स्थानीय स्तर पर लगातार राख डंप होने से कटंगपाली अब फ्लाई ऐश का गढ़ बनता नजर आ रहा है। सवाल उठ रहा है कि आखिर रायगढ़ के उद्योगों से निकलने वाली फ्लाई ऐश कटंगपाली में ही क्यों पहुंचाई जा रही है और इसके परिवहन व भराव की अनुमति किन शर्तों पर दी गई है?

खनिज विभाग और पर्यावरण विभाग की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए जा रहे हैं। क्षेत्र में चर्चा है कि फ्लाई ऐश परिवहन और भराव के नाम पर प्रति टन कमीशन का खेल चल रहा है, हालांकि इन आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि होना बाकी है। यदि नियमों के विपरीत डंपिंग हो रही है तो जिम्मेदार अधिकारियों और संबंधित कंपनियों पर कार्रवाई क्यों नहीं की जा रही?

फ्लाई ऐश में सिलिका, एल्यूमिना के अलावा आर्सेनिक, लेड, क्रोमियम जैसे भारी तत्व मौजूद हो सकते हैं। खुले में उड़ने वाली महीन राख सांस के जरिए शरीर में पहुंचकर श्वसन संबंधी परेशानी, अस्थमा और अन्य गंभीर स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा सकती है। बारिश के पानी के साथ राख के तत्व जमीन में रिसने से भूजल प्रदूषण की आशंका रहती है। खेतों में राख जमा होने से मिट्टी और फसलों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ सकता है।



जिंदल स्टील एवं पावर लिमिटेइप  16 खरसिया रोड रायगढ़ जेएसडब्ल्यू स्टील लिमिटेड नहरपाली, अडानी पावर लिमिटेड बड़े भंडार, डी बी पावर लिमिटेड बाड़ादरहा, शारदा एनर्जी एंड मिनरेल्स लिमिटेड ipp बीजकोट, NTPC limited लारा सुपर थमेल पावर प्रोजेक्ट छपोरा, भूमि स्वामी आशीष गोयल रायगढ़ ख न 2/1रकबा 0.126हे, 2/2 रकबा 0.125 हे , 2/3 रकबा 0.219हे, 2/5 रकबा 0.028हे, 4.5.6/2 रकबा 0.130 हे 10/1 रकबा 1.214हे 10/4रकब 0.514 कुल ख न 7 कुल रकबा 2.356 हे भूमि गड्ढा में फ्लाई ऐश भराव के लिए ग्राम पंचायत से 2025 में ग्राम पंचायत प्रस्ताव अनापत्ति प्रमाण पत्र दिया गया था लेकिन सभी  पंचों का हस्ताक्षर नहीं है उसमें सही लिखा गया है। सरपंच और सचिव का ही हस्ताक्षर दिखाई दे रहा है।

अब सवाल यह है कि कटंगपाली में फ्लाई ऐश भराव की अनुमति, परिवहन दस्तावेज और पर्यावरणीय नियमों की जांच कब होगी? ग्रामीणों के विरोध के बीच प्रशासन कब मौके पर पहुंचकर वास्तविक स्थिति की जांच करेगा? कटंगपाली को फ्लाई ऐश डंपिंग का केंद्र बनाने के पीछे आखिर किसका संरक्षण है?

### 2029 में लीज, 2026 में फ्लाई ऐश भराव! कटंगपाली में शासन को करोड़ों का चूना लगाने का आरोप

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के कटंगपाली में फ्लाई ऐश भराव को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हो रहा है। आरोप है कि जिस जमीन की लीज वर्ष 2029 तक निर्धारित है, वहां वर्ष 2026 में ही फ्लाई ऐश का भराव किया जा रहा है। आशीष अग्रवाल के द्वारा किए जा रहे इस भराव को लेकर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाने की आशंका जताई जा रही है। आखिर लीज की शर्तों और नियमों को दरकिनार कर भराव किस आधार पर किया जा रहा है? क्या खनिज एवं पर्यावरण विभाग को इसकी जानकारी है, या जिम्मेदार अधिकारियों की मौन सहमति से पूरा खेल चल रहा है? मामले की निष्पक्ष जांच कर वास्तविकता सामने लाने और शासन को हुए नुकसान का आकलन करने की मांग उठ रही है।

Related Articles

Back to top button