छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

### खनिज विभाग में दीपक पटेल की वापसी, ट्रांसफर को लेकर उठा सवाल ?

### विवेक चंद्राकर के तबादले से उठे सवाल, सात महीने में शासन को एक करोड़ रुपये के राजस्व लाभ का दावा

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के खनिज विभाग में अधिकारियों के फेरबदल और कार्रवाई की कार्यशैली को लेकर एक बार फिर सवाल उठने लगे हैं। दीपक पटेल की खनिज विभाग में वापसी के बाद चर्चाओं का दौर तेज है। वहीं, विवेक चंद्राकर के महज छह-सात महीने के कार्यकाल में कथित तौर पर शासन को करीब एक करोड़ रुपये का राजस्व लाभ पहुंचाने के दावे के बीच उनके स्थानांतरण को लेकर भी सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि दीपक पटेल की वापसी आखिर किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे विभागीय निर्णय क्या रहा? एक ओर राजस्व बढ़ाने और अवैध खनन पर अंकुश लगाने की अपेक्षा रहती है, तो दूसरी ओर अधिकारियों के अचानक स्थानांतरण से कार्रवाई की निरंतरता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है।

खनिज विभाग की कार्यप्रणाली को लेकर बजरंग पैकरा की भूमिका पर भी सवाल उठ रहे हैं। आरोप है कि जिले में अवैध उत्खनन, अवैध क्रशर संचालन और फ्लाई ऐश के मामलों में अपेक्षित सख्ती दिखाई नहीं दे रही है। लोगों का कहना है कि यदि विभागीय कार्रवाई केवल कागजों तक सीमित रह जाए, तो शासन को राजस्व नुकसान और आम जनता को पर्यावरणीय समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है।

जिले में अवैध उत्खनन, क्रशर संचालन और फ्लाई ऐश परिवहन से जुड़े मामलों की शिकायतें समय-समय पर सामने आती रही हैं। ऐसे में खनिज विभाग के अधिकारियों की नियमित उपस्थिति, निरीक्षण और निष्पक्ष कार्रवाई पर सवाल उठना स्वाभाविक है। खनिज अधिकारी के कार्यालय में नियमित उपस्थिति और क्षेत्रीय निरीक्षण को लेकर भी चर्चाएं हैं।

नए कलेक्टर के पदभार ग्रहण करने के बाद शुरुआती दौर में अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई देखने को मिलती है, लेकिन बाद में कार्रवाई की गति धीमी पड़ने को लेकर भी लोगों के बीच सवाल हैं। आखिर ऐसा क्या कारण है कि शुरुआत में सख्ती दिखाने वाला प्रशासन बाद में शांत नजर आने लगता है?

खनिज विभाग में अधिकारियों के स्थानांतरण, कार्रवाई की पारदर्शिता और राजस्व वसूली की वास्तविक स्थिति अब जांच और जवाबदेही का विषय बनती जा रही है। जिलेवासियों की मांग है कि शासन पूरे मामले की निष्पक्ष समीक्षा करे और अवैध खनन व अन्य गतिविधियों पर बिना किसी दबाव के कार्रवाई सुनिश्चित करे।

Related Articles

Back to top button