छत्तीसगढ़

वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत….

रायपुर: वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के आज जशपुर आगमन पर आगडीह हवाई पट्टी में जनप्रतिनिधियों एवं जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर प्रभारी मंत्री श्री चौधरी का अभिनंदन किया।

वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी का आगडीह हवाई पट्टी पर आत्मीय स्वागत

प्रभारी मंत्री श्री चौधरी के आगमन पर जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत, पूर्व राज्यसभा सांसद श्री रणविजय सिंह जूदेव, श्री भरत सिंह, श्री कृष्णा राय, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं अधिकारीगण बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button