*चांटीपाली जंगल वॉच टॉवर के पास पुरुष एवं महिला से लूटपाट करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार*

*बरमकेला पुलिस ने लगातार पतासाजी कर गेरवानी प्लांट, रायगढ़ से आरोपी को पकड़ा* ।
🔶 *लूट की रकम ₹5300 में से शेष ₹1,500 नगद बरामद* ।
🔶 *घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल जप्त।*
🔵पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक धीरेंद्र पटेल एवं डीएसपी गोविंद दीवान के मार्गदर्शन में लूट एवं अन्य अवैध गतिविधियों की रोकथाम हेतु लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में थाना बरमकेला पुलिस ने चांटीपाली जंगल स्थित वॉच टॉवर के पास सुनसान स्थान पर घूमने गए एक पुरुष एवं महिला से लूटपाट की घटना में फरार आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की है।
*मामले का विवरण* : थाना बरमकेला में अपराध क्रमांक 133/2026, धारा 309(6), 296, 351(3), 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत लूट का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही थी। प्रकरण में घटना कारित करने के बाद से आरोपी फरार थे। फरार आरोपी गजानंद निषाद पिता संजय निषाद उम्र 27 वर्ष निवासी ग्राम मल्दा, थाना सारंगढ़ की पुलिस द्वारा लगातार पतासाजी की जा रही थी।
पतासाजी के दौरान आरोपी के गेरवानी प्लांट, रायगढ़ में छिपे होने की जानकारी मिलने पर थाना प्रभारी बरमकेला ए.के. बेक के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सूझबूझ से कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया। आरोपी के कब्जे से लूट की कुल ₹5,300 की रकम में से शेष ₹1,500 नगद बरामद किए गए। साथ ही घटना में प्रयुक्त मोबाइल फोन एवं मोटरसाइकिल भी जप्त की गई।
आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर दिनांक 09.10.2026 को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
🔷️ *सराहनीय भूमिका* : उक्त कार्रवाई में थाना बरमकेला के स्वतंत्र प्रभार पीएसआई भारती, उप निरीक्षक ए.के. बेक, प्रधान आरक्षक भुनेश्वर पंडा, आरक्षक खिलावन बघेल, थाना बरमकेला के अन्य स्टाफ तथा साइबर सेल सारंगढ़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



