सारंगढ़ बिलाईगढ़

*बरमकेला के नावापाली और बोईरडीह आंगनवाड़ी केंद्रों में न्योता भोज आयोजित, बच्चों को बांटे गए फल और मिठाइयां।*

बरमकेला: पोषण आहार अभियान के तहत विकासखंड बरमकेला के शासकीय आंगनवाड़ी केंद्र नावापाली और बोईरडीह में ‘न्योता भोज’ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति डॉ. अभिलाषा नायक की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ।


कार्यक्रम के दौरान बच्चों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन कराया गया। इस अवसर पर डॉ. अभिलाषा नायक ने बच्चों को पूरक पोषण आहार के रूप में सेब, केला जैसे मौसमी फल, मिठाइयां और खीर का वितरण किया। पौष्टिक आहार पाकर बच्चों के चेहरे खिल उठे।


डॉ नायक ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य बच्चों के भोजन में पोषण मूल्य को बढ़ाना, समाज में अपनेपन की भावना विकसित करना और बच्चों में समानता के भाव को बढ़ावा देना है। इस अवसर पर चंद्रकला नायक, अविनाश नायक, बोईरडीह मा.शाला प्रधान पाठक झनझनराय पटेल, नावापाली प्रा.शाला प्रधान पाठक अजय नायक, शिक्षक चंद्रशेखर नायक और गुणवती नायक उपस्थित रहे।
इसके साथ ही व्यवस्था को सफल बनाने में बोईरडीह आ.केंद्र क्रमांक-1 की कार्यकर्ता अनुसुईया साहू, आ.केंद्र क्रमांक-2 कार्यकर्ता शिवानी साहू, सहायिका माधुरी चौहान व पूनम चौहान, तथा नावापाली केंद्र की कार्यकर्ता प्रमिला चौहान एवं सहायिका रूपाबाई निषाद व गंगोत्री चौहान का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button