सारंगढ़ बिलाईगढ़

मंडी परिसर सारंगढ़ में अखिल भारतीय किसान संघ का युवा सम्मेलन आयोजित

सारंगढ़। मंडी परिसर सारंगढ़ में अखिल भारतीय किसान संघ के तत्वावधान में युवा सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष माधव सिंह ठाकुर, प्रदेश मंत्री मुकेश चौधरी, प्रदेश सेवा प्रमुख किशोर सिंह, जिला अध्यक्ष सीताराम पटेल, जिला मंत्री सचिन रावत एवं जिला युवा प्रमुख सुमन पटेल सहित जिले के विभिन्न तहसील एवं जिला स्तर के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को कृषि क्षेत्र से जोड़ने, उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करने तथा आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करना रहा। कार्यक्रम में देशभर के युवाओं एवं जिले के युवा किसानों के लिए रोजगार, स्वरोजगार, कृषि आधारित व्यवसाय तथा आत्मनिर्भरता के विभिन्न माध्यमों की जानकारी दी गई।



इस अवसर पर कृषि विभाग के कृषि उपसंचालक श्रीवास्तव ने विभाग द्वारा संचालित विभिन्न कृषि योजनाओं की जानकारी युवाओं को दी। उन्होंने युवा किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने, वैज्ञानिक तरीके से खेती करने तथा शासन की योजनाओं का लाभ उठाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय के रूप में विकसित करने के संबंध में विस्तार से बताया।

वक्ताओं ने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में युवाओं और किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। यदि युवा आधुनिक तकनीक, कृषि नवाचार एवं सरकारी योजनाओं का सही उपयोग करें तो कृषि के क्षेत्र में नए अवसर पैदा किए जा सकते हैं। सम्मेलन में उपस्थित कार्यकर्ताओं एवं युवाओं ने आत्मनिर्भर और सशक्त कृषि व्यवस्था के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button