छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

नए एसडीओपी सारंगढ़ कमान संभाल ही जुआ सट्टा खेलते 8 आरोपी गिरफ्तार, 8300 रुपये नगद सहित 6 मोबाइल और 6 बाइक जब्त

सारंगढ़। एसडीओपी सारंगढ़ के नेतृत्व में थाना सारंगढ़ पुलिस ने अवैध जुआ के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 52 पत्ती ताश, जुआ फड़ से 8300 रुपये नगद, 6 मोबाइल फोन और 6 मोटरसाइकिल जब्त की हैं। आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 3(2) के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई।

पुलिस के अनुसार 19 अगस्त को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दारू भट्टी रोड कुशलनगर सारंगढ़ में फुलसाय उरांव के बोर घर के पास कुछ लोग ताश के पत्तों से रुपये-पैसे का दांव लगाकर जुआ खेल रहे हैं। सूचना पर एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान के नेतृत्व में थाना प्रभारी प्रमोद यादव की टीम ने मौके पर घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की। मौके से 8 आरोपियों को जुआ खेलते पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में संजू देवांगन, दुकालू खूटे, आकाश देवांगन, साहेबराम साहनी, ज्योतिष साहनी, फुलसाय उरांव, मोहन भारद्वाज और महेश उर्फ बुच्चा साहनी शामिल हैं।

जिला पुलिस अधीक्षक सुनील शर्मा के निर्देश पर अपराध नियंत्रण के तहत जुआ, सट्टा, अवैध शराब सहित अन्य अवैध गतिविधियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई में पुलिस टीम के अधिकारियों एवं जवानों का सराहनीय योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button