सारंगढ़ बिलाईगढ़

ईंट भट्ठे में युवक का शव मिलने से सनसनी, जांच में जुटी पुलिस

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के बरमकेला थाना क्षेत्र अंतर्गत एक ईंट भट्ठे में युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान पिंटू निराला (28 वर्ष), पिता राजाराम निराला, निवासी ग्राम गिरहुलपाली, थाना बरमकेला के रूप में हुई है। पिंटू बरमकेला में मोबाइल संचालन का कार्य करता था।

घटना की सूचना मिलते ही बरमकेला पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

प्राथमिक तौर पर मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच और आवश्यक पूछताछ कर रही है। घटना से क्षेत्र में शोक और चर्चा का माहौल बना हुआ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button