अखंड नाम संकीर्तन में शामिल हुए युवा भाजपा नेता कैलाश नायक, क्षेत्रवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के अंतर्गत ग्राम पंचायत धूमाभांठा में आयोजित 16 प्रहरी अखंड नाम संकीर्तन महामंत्र जाप कार्यक्रम में पूर्व जिला पंचायत सदस्य एवं युवा भाजपा नेता कैलाश नायक शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं के साथ हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का जाप कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की।

धूमाभांठा में आयोजित इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिला-पुरुष एवं युवा वर्ग उपस्थित रहे। पूरे वातावरण में भक्ति, श्रद्धा और आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार देखने को मिला। कैलाश नायक ने संकीर्तन स्थल पहुंचकर पूजा-अर्चना की तथा अखंड नाम संकीर्तन में सहभागिता निभाते हुए क्षेत्रवासियों के कल्याण की कामना की।
उन्होंने कहा कि ऐसे धार्मिक एवं आध्यात्मिक कार्यक्रम समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं तथा लोगों को एकता, भाईचारे और संस्कारों से जोड़ने का कार्य करते हैं। अखंड नाम संकीर्तन जैसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित श्रद्धालुओं ने भी पूरे उत्साह और श्रद्धा के साथ महामंत्र जाप एवं भजन-कीर्तन में भाग लिया। आयोजन समिति द्वारा सभी आगंतुकों का स्वागत किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधि, सामाजिक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।



