छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले के सभी ग्राम पंचायतों में मनाया गया आवास दिवस एवं रोजगार दिवस

सारंगढ़-बिलाईगढ़। जिले के सभी ग्राम पंचायतों में आवास दिवस एवं रोजगार दिवस का आयोजन उत्साहपूर्वक किया गया। जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देना तथा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं से जोड़ना था।



कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे एवं जिला पंचायत सीईओ इंद्रजीत वर्मन के मार्गदर्शन में जिले के सभी ग्राम पंचायतों में यह कार्यक्रम आयोजित किया गया। रोजगार दिवस के अवसर पर मनरेगा योजना की प्रमुख विशेषताओं की जानकारी देते हुए बताया गया कि योजना में बायोमेट्रिक एवं ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली, जीपीएस और मोबाइल आधारित निगरानी तथा रियल-टाइम एमआईएस के माध्यम से पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की गई है, जिससे मजदूरी भुगतान में किसी भी प्रकार की कटौती या देरी न हो।

ग्राम पंचायतों में  किए गए क्यूआर कोड को स्कैन कर श्रमिकों और ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई। साथ ही आजीविका डबरी निर्माण, जल संरक्षण एवं  अन्य विकास कार्यों के बारे में विस्तार से बताया गया और  अधिक से अधिक लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया गया साथ ही जल शपथ कराकर जल के महत्व को समझाया गया ।

आवास दिवस के दौरान ग्राम पंचायत स्तर पर पात्र हितग्राहियों की सूची का वाचन किया गया  साथ ही आवास निर्माण से जुड़ी तकनीकी एवं प्रशासनिक समस्याओं के समाधान के लिए भी अधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन दिया गया।

बरमकेला विकासखंड में जनपद पंचायत के सीईओ अजय कुमार पटेल और कार्यक्रम अधिकारी कमलेश मेहरा के नेतृत्व में कार्यक्रम आयोजित कर ग्रामीणों को जागरूक किया गया। इस अवसर पर पंचायत प्रतिनिधि, सचिव, रोजगार सहायक और बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button