20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को सरिया पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार

आरोपी का नाम पता- भोजकुमार सिदार पिता हरिचंद सिदार उम्र 31 वर्ष निवासी केनाभाठा डिपापारा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०)
20 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 4000/- रू
मामले का संक्षिप्त विवरण :- जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ आंजनेय वार्ष्णेय) के द्वारा जिले के सभी थाना / चौकी प्रभारियों को थाना क्षेत्र में अवैध जुआ, सट्टा, शराब, मादक पदार्थ गांजा में संलिप्त व्यक्तियों के उपर कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है। इसी कड़ी में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में तथा श्रीमान् अति० पुलिस अधीक्षक सारंगढ़-बिलाईगढ़ (श्रीमती निमिशा पाण्डेय) एवं उप पुलिस अधीक्षक सारंगढ़ अविनाश मिश्रा) के कुशल मार्गदर्शन में मुखबीर की सुचना पर 20 लीटर अवैध कच्ची महुआ शराब के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है।
प्रकरण में दिनांक 18.05.2025 के करीबन 18:00 बजे जरिये मुखबीर से सुचना मिली कि ग्राम केनाभाठा डिपापारा मारोदरहा तरफ से एक ब्यक्ति द्वारा भारी मात्रा मे अवैध कच्ची महुआ शराब बिक्री हेतु लेकर जा रहा है। उपरोक्त सुचना पर घटनास्थल ग्राम मारोदरहा केनाभाठा डिपापारा – के पास जाकर रेड कार्यवही किया गया जो वहां पर आरोपी भोजकुमार सिदार पिता हरिचंद सिदार 31 वर्ष निवासी ग्राम मारोदरहा केनाभाठा डिपापारा थाना सरिया जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ (छ०ग०) के कब्जा से एक पीला रंग प्लास्टिक डिब्बा में भरा हुआ 20 लीटर हाथ भट्ठी का बना कच्ची महुआ शराब कीमती करीबन 4000 रू को उसके पेश करने पर जप्त कर विधिवत् गिरफ्तार कर आरोपी के विरूद्ध थाना सरिया में अप०क0-90/2025 धारा 34(2), 59 (क) आबकारी एक्ट कायम कर मामला विवेचना में लिया गया है। आरोपी को आज दिनांक 19.05.2025 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जा रहा है। इस प्रकार थाना क्षेत्र में अवैध शराब बिकी करने वालों के विरूद्ध सरिया पुलिस द्वारा लगातार कार्यवाही जारी रहेगी।
उपरोक्त कार्यवाही में थाना सरिया के थाना प्रभारी प्रमोद यादव के नेतृत्व में प्र०आर०टीकाराम पटेल, सुरेंद्र सिदार आरक्षक राजेश नारंग, ताराचंद मिरेन्द्र, श्रवण टण्डन, रामकुमार पटेल, दिलीप स्नेही का सराहनीय योगदान रहा।



