छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

सुशासन तिहार 2025: जनसमस्याओं के समाधान की अनूठी पहल

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में सुशासन तिहार 2025 का आयोजन जोरों पर है। इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का समाधान करना और शासन को गांव व शहरों तक पहुंचाना है। यह कार्यक्रम प्रदेशभर में तीन चरणों में संचालित हो रहा है।

जनपद पंचायत बरमकेला के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अजय कुमार पटेल के नेतृत्व में सुशासन तिहार को लेकर ग्राम पंचायतों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। अजय पटेल द्वारा विभिन्न ग्राम पंचायतों का निरीक्षण भी किया गया, जिसमें उन्होंने जनभागीदारी और व्यवस्था की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सभी ग्राम पंचायतों में समस्याओं को दर्ज कराने के लिए पेटी रखी गई है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याएं डाल रहे हैं। इसके साथ ही प्रत्येक ग्राम पंचायत में रोजगार सहायक को प्रभारी अधिकारी नियुक्त किया गया है, जो इस अभियान की निगरानी कर रहे हैं।

सुशासन तिहार तीन चरणों में संचालित हो रहा है। प्रथम चरण 8 से 11 अप्रैल 2025 तक चला, जिसमें नागरिकों से उनकी समस्याओं के संबंध में आवेदन लिए गए। द्वितीय चरण में लगभग एक माह तक प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। तृतीय चरण 5 मई से 31 मई 2025 तक चलेगा, जिसमें समाधान शिविर आयोजित किए जाएंगे और समस्याओं का अंतिम समाधान सुनिश्चित किया जाएगा।

इस पहल के माध्यम से शासन की मंशा स्पष्ट है — संवाद से समाधान तक की यात्रा को मजबूत बनाना। यह अभियान न केवल जनसमस्याओं का समाधान करेगा बल्कि शासन और जनता के बीच सेतु के रूप में कार्य करेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button