सुकमा

ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता

सुकमा/ जिले के थाना पोलमपल्ली क्षेत्र में एक ईनामी नक्सली को गिरफ्तार करने में पुलिस को मिली बड़ी सफलता।
गिरफ्तार नक्सली पर पुलिस अधीक्षक द्वारा दस हजार रूपये ईनाम घोषित था गिरफ्तार नक्सली के विरूद्ध थाना पोलमपल्ली में चार संगीन प्रकरण पूर्व से पंजीबद्ध था।
माननीय न्यायालय द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी हेतु तीन प्रकरणों में पूर्व से वारंट जारी किया गया है जिला पुलिस बल एवं 74 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त कार्यवाही की नक्सली पोड़ियाम मुड़ा प्रतिबंधित नक्सल संगठन में मिलिशिया सदस्य के पद पर कार्य करता था पोड़ियाम मुड़ा को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

Related Articles

Back to top button