छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

*सड़क सुरक्षा को लेकर नगर पंचायत की विशेष पहल, मुख्य मार्गों से हटाए जा रहे आवारा पशु*

बरमकेला। नगर क्षेत्र में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं आम नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक कुमार विश्वकर्मा द्वारा गठित टीम के माध्यम से प्रतिदिन मुख्य मार्गों पर अभियान चलाकर आवारा पशुओं को हटाने की कार्यवाही की जा रही है।



नगर पंचायत की टीम द्वारा मुख्य मार्गों, चौराहों एवं सार्वजनिक आवागमन वाले स्थानों पर घूमने वाले आवारा पशुओं को हटाकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जा रहा है। इस कार्यवाही का मुख्य उद्देश्य सड़क पर आवारा पशुओं के कारण होने वाली अप्रिय घटनाओं एवं दुर्घटनाओं की संभावना को कम करना तथा आम नागरिकों के आवागमन को सुरक्षित बनाना है।



साथ ही नगर पंचायत द्वारा पशुपालकों से अपील की गई है कि वे अपने पालतू पशुओं को सड़क एवं सार्वजनिक स्थानों पर खुला न छोड़ें तथा उन्हें अपने घर अथवा निर्धारित स्थान पर बांधकर रखें। नगर पंचायत ने स्पष्ट किया है कि बार-बार समझाइश के बावजूद यदि पशुपालकों द्वारा अपने पशुओं को सड़क पर आवारा छोड़ा जाता है, तो संबंधित पशुपालकों के विरुद्ध नियमानुसार जुर्माने की कार्यवाही की जाएगी।

मुख्य नगरपालिका अधिकारी श्री दीपक कुमार विश्वकर्मा ने नगरवासियों से अपील की है कि सड़क सुरक्षा एवं नगर की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था बनाए रखने में नगर पंचायत का सहयोग करें तथा अपने पालतू पशुओं को सड़कों पर खुला न छोड़ें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button