छत्तीसगढ़बरमकेलासारंगढ़ बिलाईगढ़

लेन्ध्रा में अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता का रोमांच चरम पर, हजारों दर्शकों की उमड़ी भीड़; कल होगा महामुकाबला

लेन्ध्रा। ग्राम लेन्ध्रा में आयोजित अंतरराज्यीय कबड्डी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मैदान में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन देखने को मिला। प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों और बड़े शहरों से पहुंची टीमों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिसे देखने हजारों कबड्डी प्रेमी मैदान में जुटे। महिला दर्शकों की भी काफी संख्या में उपस्थिति रही, जिससे आयोजन का उत्साह और बढ़ गया।



दूसरे दिन के खेल में संबलपुर और गोटेगांव के बीच जोरदार मुकाबला हुआ, जिसमें गोटेगांव की टीम ने 32 अंकों के साथ जीत दर्ज की। इसके बाद RCC भोपाल और बिलासपुर के बीच भिड़ंत हुई, जिसमें भोपाल की टीम ने 3 अंकों से जीत हासिल कर अगले दौर में जगह बनाई।



प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा ले रही हैं। प्रो कबड्डी से जुड़े खिलाड़ी दुर्गेश तोमर सहित अन्य बड़े शहरों से पहुंचे नामी खिलाड़ियों के प्रदर्शन को देखने दर्शकों में खास उत्साह नजर आया।

आयोजन में प्रथम पुरस्कार 1 लाख रुपये सरपंच लखपति भोय की ओर से तथा द्वितीय पुरस्कार 51 हजार रुपये खेमराज मालाकार की ओर से प्रदान किया जाएगा।

प्रतियोगिता के सफल आयोजन को लेकर राधा माधव मंदिर समिति द्वारा व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अब सभी की नजरें कल होने वाले फाइनल महामुकाबले पर टिकी हैं, जहां विजेता बनने के लिए टीमें अपना पूरा दमखम दिखाएंगी और कबड्डी का रोमांच अपने चरम पर होगा।

Related Articles

Back to top button