छत्तीसगढ़सारंगढ़ बिलाईगढ़

ग्राम नौघटा में मनाया गया संविधान दिवस, डॉ. भीमराव अंबेडकर को किया नमन

नौघटा। ग्राम पंचायत नौघटा में आज संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए संविधान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम सरपंच संगीता विरेंद्र पटेल के नेतृत्व में आयोजित हुआ, जिसमें उपसरपंच, सभी पंचगण एवं ग्रामवासी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर ग्रामीणों ने भारतीय संविधान के महत्व, लोकतांत्रिक मूल्यों, समानता, न्याय, स्वतंत्रता एवं भाईचारे के संदेश को याद किया। संविधान दिवस के माध्यम से लोगों को संविधान में दिए गए अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक करने का संदेश दिया गया।

कार्यक्रम में उपसरपंच अनिल सिदार सहित पंच गणेश पटेल, फालू पटेल, गौतम निषाद, केशव पटेल, सूरत पटेल, दिलीप सिदार, पुनिदास मानिकपुरी, आनंद राणा, हेमचरण सारथी, सामका सिदार, फागू पटेल एवं श्याम लाल सिदार उपस्थित रहे।

इसके अलावा जोतराम पटेल, फूलचन डनसेना, पंचायत सचिव श्याम लाल चौहान, बबलू डनसेना, महेंद्र डनसेना, देवेंद्र डनसेना, जितेंद्र पटेल, रतन पटेल, मुन्ना डनसेना, दीपक डनसेना, बजरंग डनसेना, किशोर राणा, रामू पटेल, खेमनाथ पटेल सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने सहभागिता निभाई।

कार्यक्रम में संविधान के आदर्शों को अपनाने तथा समाज में समरसता, एकता और सम्मान बनाए रखने का संकल्प लिया गया।

Related Articles

Back to top button